करवा चौथ पर डिजाइनर करवे और थालियों की बढ़ी डिमांड:नग-कुंदन और मोती वाली थालियों का ट्रेंड, जयपुरी और गुजराती स्टाइल की सजावट पसंद कर रहीं महिलाएं

करवा चौथ पर डिजाइनर करवे और थालियों की बढ़ी डिमांड:नग-कुंदन और मोती वाली थालियों का ट्रेंड, जयपुरी और गुजराती स्टाइल की सजावट पसंद कर रहीं महिलाएं

करवा चौथ को लेकर बाजार में डिजाइनर करवे, छलनी और थालियों की मांग बढ़ गई है। बाजार में 250 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक के डिजाइनर सेट उपलब्ध हैं। वहीं, मिट्टी के साधारण करवे 80 रुपये से मिलने शुरू हो रहे हैं। महिलाएं अपनी पसंद और ड्रेस से मैचिंग के हिसाब से करवे, छलनी और थाली के सेट खरीद रही हैं। इस बार बाजार में रेड, रानी और मरून कलर के करवे सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा महिलाएं अपनी ड्रेस से मैचिंग रंगों के सेट भी खरीद रही हैं। बाजार में जयपुरी, मारवाड़ी, राजस्थानी और गुजराती स्टाइल की सजावट वाले करवे और थालियां उपलब्ध हैं। इन पर फूलों की सजावट के साथ गोटा-पट्टी, नग, कुंदन और मोती का काम किया गया है। आकर्षक डिजाइन और पारंपरिक लुक के कारण ये सेट महिलाओं को पसंद आ रहे हैं। मिट्टी के करवों पर रंगों और गोटे से अलग-अलग डिजाइन बनाए गए हैं। इनकी कीमत 80 रुपये से शुरू होती है। वहीं, गोटा-पट्टी वाली थालियां करीब 300 रुपये में मिल रही हैं। नग, कुंदन और मोती के काम वाली डिजाइनर थालियां बाजार में इस समय ट्रेंड में हैं। फूलों और मोतियों से सजी थालियों की कीमत 1000 से 1200 रुपये तक है। डिजाइन और सजावट के हिसाब से सेट की कीमत तय हो रही है। मोती और फूलों वाली थालियों की ज्यादा मांग दुकानदारों का कहना है कि इस बार महिलाएं पारंपरिक डिजाइन के साथ आकर्षक सजावट वाले सेट ज्यादा पसंद कर रही हैं। खासतौर पर नग-कुंदन और मोती के काम वाली थालियों के साथ फूलों से सजे करवे और छलनी की मांग है। महिलाएं पूजा की थाली से लेकर करवे तक हर चीज को खास बनाने के लिए अपनी पसंद, रंग और पहनावे के हिसाब से खरीदारी कर रही हैं। बाजार में सादे मिट्टी के करवों से लेकर महंगे डिजाइनर सेट तक कई विकल्प मौजूद हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *