सुपौल जिले में भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ SSB ने बड़ी कार्रवाई की है। 45वीं वाहिनी SSB बीरपुर के जवानों ने बुधवार को सीमा चौकी फतेहपुर क्षेत्र में एक आम बगीचे से करीब 510 किलोग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 4 लाख रुपए आंकी जा रही है। गांजा 13 बंडलों में छिपाकर रखा गया था। हालांकि, मौके से किसी संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। गुप्त सूचना पर बगीचे में की गई तलाशी SSB के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 204 से करीब 700 मीटर भारतीय क्षेत्र में स्थित फतेहपुर गांव के पास बगीचे में संदिग्ध सामान छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही 45वीं वाहिनी की सीमा चौकी फतेहपुर से जवानों को संबंधित क्षेत्र में भेजा गया। जवानों ने आम के बगीचे में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान छिपाकर रखे गए 13 बंडल गांजा बरामद हुए। सभी बंडलों का वजन करने पर कुल मात्रा करीब 510 किलोग्राम पाई गई। इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। प्रति किलो 40 हजार रुपए कीमत बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 हजार रुपए प्रति किलोग्राम बताई जा रही है। इस हिसाब से 510 किलोग्राम गांजे की कुल कीमत लगभग 2.04 करोड़ रुपए होती है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद गांजे को थाना बीरपुर, सुपौल को सौंप दिया गया। तस्करी रोकने के लिए अभियान जारी इस कार्रवाई में 45वीं वाहिनी SSB के सहायक उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह सहित चार जवान शामिल थे। कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश शर्मा ने बुधवार रात बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए SSB की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सुपौल जिले में भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ SSB ने बड़ी कार्रवाई की है। 45वीं वाहिनी SSB बीरपुर के जवानों ने बुधवार को सीमा चौकी फतेहपुर क्षेत्र में एक आम बगीचे से करीब 510 किलोग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 4 लाख रुपए आंकी जा रही है। गांजा 13 बंडलों में छिपाकर रखा गया था। हालांकि, मौके से किसी संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। गुप्त सूचना पर बगीचे में की गई तलाशी SSB के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 204 से करीब 700 मीटर भारतीय क्षेत्र में स्थित फतेहपुर गांव के पास बगीचे में संदिग्ध सामान छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही 45वीं वाहिनी की सीमा चौकी फतेहपुर से जवानों को संबंधित क्षेत्र में भेजा गया। जवानों ने आम के बगीचे में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान छिपाकर रखे गए 13 बंडल गांजा बरामद हुए। सभी बंडलों का वजन करने पर कुल मात्रा करीब 510 किलोग्राम पाई गई। इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। प्रति किलो 40 हजार रुपए कीमत बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 हजार रुपए प्रति किलोग्राम बताई जा रही है। इस हिसाब से 510 किलोग्राम गांजे की कुल कीमत लगभग 2.04 करोड़ रुपए होती है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद गांजे को थाना बीरपुर, सुपौल को सौंप दिया गया। तस्करी रोकने के लिए अभियान जारी इस कार्रवाई में 45वीं वाहिनी SSB के सहायक उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह सहित चार जवान शामिल थे। कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश शर्मा ने बुधवार रात बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए SSB की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

