जबलपुर में 90 किलो चांदी से सजा मां का दरबार:सिविल लाइन में नाव, पेंटिनाका में 12 ज्योतिर्लिंग और गोरा बाजार में हवा महल झांकी आकर्षक

जबलपुर में 90 किलो चांदी से सजा मां का दरबार:सिविल लाइन में नाव, पेंटिनाका में 12 ज्योतिर्लिंग और गोरा बाजार में हवा महल झांकी आकर्षक

शारदीय नवरात्रि में शहर में मां दुर्गा के दरबार सज गए हैं। सदर, सिविल लाइन और गोरा बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में आकर्षक झांकियां और विशेष सजावट श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही हैं। शहर के प्रमुख पंडालों में कहीं चांदी से माता का श्रृंगार किया गया है तो कहीं प्रसिद्ध मंदिरों और धार्मिक स्थलों की प्रतिकृतियां बनाई गई हैं। सदर में 90 किलो चांदी से सजा माता का दरबार सदर की गली नंबर-7 स्थित श्री बाजार काली दुर्गा उत्सव समिति ने इस साल माता का दरबार करीब 90 किलो चांदी से सजाया है। इसमें 45 किलो का सिंहासन, 13.5 किलो का छत्र, 11 किलो का मुकुट और 5-5 किलो के हार शामिल हैं। इसके अलावा करधन, शेर का श्रृंगार, दो हाथी और चरण पादुकाएं भी चांदी की हैं। सदर क्षेत्र में अन्य समितियों ने भी आकर्षक सजावट की है। गली नंबर-11 स्थित श्री दुर्गोत्सव समिति में मां का 8 किलो चांदी से विशेष श्रृंगार किया गया है। वैष्णवी दुर्गा उत्सव समिति गली नंबर-2/9 पिछले 58 साल से अपनी परंपरा निभा रही है। वहीं, गली नंबर-3/9 स्थित श्री सिद्ध गणेश परिवार दुर्गा उत्सव समिति में गणेश और कार्तिकेय के साथ मां की पूजा की जा रही है। सदर में कहीं 27 तो कहीं 28 साल से सज रहे दरबार सदर की गली नंबर-11 स्थित श्री श्री दुर्गा उत्सव समिति पंचमुखी परिवार पिछले 27 वर्षों से भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सदर मुख्य मार्ग पर महावीर दुर्गा उत्सव समिति अपने 28वें वर्ष में भव्य दर्शन करा रही है। महावीर कंपाउंड सदर में बालाजी दुर्गा उत्सव समिति दूसरे वर्ष में ही श्रद्धालुओं के बीच खास पहचान बना रही है। वहीं, जगदंबा सेवा दुर्गा उत्सव समिति पिछले 17 वर्षों से बर्फ फैक्ट्री परिसर में अनूठा दरबार सजा रही है। गोरा बाजार में कहीं सुरकंडा देवी तो कहीं हवा महल गोरा बाजार क्षेत्र में भी नवरात्रि की रौनक देखते ही बन रही है। न्यू ज्योति दुर्गा उत्सव समिति (शिवाजी), गोरा बाजार में 51 शक्तिपीठों में शामिल सुरकंडा देवी मंदिर की झांकी बनाई गई है। सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति, आजाद चौक में हवा महल की प्रतिकृति तैयार की गई है। मित्र मिलन दुर्गा उत्सव समिति, बिलहरी में मां महिषासुर मर्दिनी के स्वरूप में विराजमान हैं। वहीं, जय मां दुर्गा उत्सव समिति में ‘पेंटीनाका की महारानी’ के दरबार में श्रद्धालुओं को द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। सिविल लाइन में नौका विहार और कालचक्र महाकाली सिविल लाइन क्षेत्र में भी आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। यहां बाल दुर्गा उत्सव समिति में ग्वारीघाट की तर्ज पर नौका विहार की व्यवस्था की गई है। सिविल लाइन मुख्य मार्ग पर कालचक्र महाकाली विशेष चूड़ियों के साथ दर्शन दे रही हैं। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सजे इन दरबारों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। रोशनी और आकर्षक सजावट से पंडालों में नवरात्रि का उल्लास छाया हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *