बुरहानपुर में 151 मीटर की चुनरी यात्रा, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा:23 किमी की यात्रा में सांसद-विधायक भी शामिल हुए; महादेव-नंदी रहे आकर्षण

बुरहानपुर में 151 मीटर की चुनरी यात्रा, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा:23 किमी की यात्रा में सांसद-विधायक भी शामिल हुए; महादेव-नंदी रहे आकर्षण

बुरहानपुर में गुरुवार को भाजपा नेता गजेंद्र दिनकर पाटिल के नेतृत्व में चुनरी यात्रा निकली। यह यात्रा 151 मीटर लंबी चुनरी लेकर 23 किमी का सफर तय कर इच्छापुर पहुंचेगी। यात्रा गणपति नवदुर्गा मंदिर से इच्छापुर तक गई। इसमें खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, नेपानगर विधायक मंजू दादू, बुरहानपुर महापौर माधुरी पटेल और संत दादा गुरु शामिल हुए। यह यात्रा का 12वां साल था। यात्रा पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए। सुबह 11 बजे रेणुका मंडी पहुंचा हेलीकॉप्टर दोपहर 1 बजे यात्रा स्थल पर पुष्पवर्षा की। इस बार यात्रा में 25 फीट ऊंचे महादेव और नंदी महाराज, 8 फीट के उड़ते हनुमान जी और 8 फीट के भगवान नरसिंह के जीवंत स्वरूप खास आकर्षण थे। दादा गुरु पहली बार बुरहानपुर आए
महाराष्ट्र की पंढरपुर वारकरी मंडली, 51 ध्वज विघ्नहर्ता पुनरी ढोल पथक और अमलनेर का श्रीकृष्ण बैंड भी शामिल हुए। संत दादा गुरु पहली बार बुरहानपुर आए। वह 2100 दिनों की महाव्रत साधना कर रहे हैं और सिर्फ नर्मदा जल पर जीवित हैं। उन्होंने नर्मदा की 3200 किलोमीटर की परिक्रमा तीन बार पूरी की है। इस दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा, यह चुनरी यात्रा हर साल क्षेत्र की सुख, समृद्धि के लिए निकाली जाती है। आयोजक गजेंद्र पाटिल ने कहा, इस साल आयोजन को सभी के सहयोग से भव्य स्वरूप दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *