सीतामढ़ी में कायाकल्प अभियान के तहत 2758 योजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें से 440 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। मुरादपुर में करीब 543 करोड़ रुपए की लागत से मां सीता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण हो रहा है। इसे 30 अगस्त 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार को जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जिले में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों में काम पूरा कायाकल्प अभियान के तहत 218 स्वास्थ्य संस्थानों और 267 सरकारी स्कूलों में काम पूरा हो चुका है। जिले के 3788 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 1862 में रंग-रोगन और जरूरी कार्य किए गए हैं। इसके अलावा 258 नए केंद्र बनाए जा रहे हैं। बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए 199 आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में शिफ्ट किया गया है। राजस्व अभियान में 1.31 लाख आवेदन निपटे राजस्व महाअभियान के तहत जिले में मिले 1.54 लाख आवेदनों में से 1.31 लाख का निपटारा किया जा चुका है। अभियान बसेरा-2 के तहत 1776 भूमिहीन पात्र परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण पत्र दिए गए हैं। पिछले तीन महीनों में 33,233 राशन कार्ड भी बनाए गए हैं। 900 घरों में लगे सोलर पैनल प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले के करीब 900 घरों में सोलर पैनल लगाए गए हैं। वहीं, लगभग 400 घरों में पीएनजी से खाना बनाया जा रहा है। जिले के नौ प्रखंडों में राजकीय डिग्री कॉलेज और 21 मॉडल स्कूल शुरू करने की पहल की गई है। ओवरब्रिज और मंदिर विकास पर काम डीएम ने मेहसौल ओवरब्रिज, पुनौरा धाम मंदिर विकास, स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज और इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट जैसी परियोजनाओं की जानकारी दी। सोनबरसा और नानपुर में औद्योगिक विकास के लिए भी काम किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे से बेहतर होगी कनेक्टिविटी राम-जानकी मार्ग, गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे, रक्सौल-हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और मुजफ्फरपुर-सोनबरसा फोरलेन से जिले की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। सीतामढ़ी में कायाकल्प अभियान के तहत 2758 योजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें से 440 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। मुरादपुर में करीब 543 करोड़ रुपए की लागत से मां सीता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण हो रहा है। इसे 30 अगस्त 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार को जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जिले में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों में काम पूरा कायाकल्प अभियान के तहत 218 स्वास्थ्य संस्थानों और 267 सरकारी स्कूलों में काम पूरा हो चुका है। जिले के 3788 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 1862 में रंग-रोगन और जरूरी कार्य किए गए हैं। इसके अलावा 258 नए केंद्र बनाए जा रहे हैं। बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए 199 आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में शिफ्ट किया गया है। राजस्व अभियान में 1.31 लाख आवेदन निपटे राजस्व महाअभियान के तहत जिले में मिले 1.54 लाख आवेदनों में से 1.31 लाख का निपटारा किया जा चुका है। अभियान बसेरा-2 के तहत 1776 भूमिहीन पात्र परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण पत्र दिए गए हैं। पिछले तीन महीनों में 33,233 राशन कार्ड भी बनाए गए हैं। 900 घरों में लगे सोलर पैनल प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले के करीब 900 घरों में सोलर पैनल लगाए गए हैं। वहीं, लगभग 400 घरों में पीएनजी से खाना बनाया जा रहा है। जिले के नौ प्रखंडों में राजकीय डिग्री कॉलेज और 21 मॉडल स्कूल शुरू करने की पहल की गई है। ओवरब्रिज और मंदिर विकास पर काम डीएम ने मेहसौल ओवरब्रिज, पुनौरा धाम मंदिर विकास, स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज और इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट जैसी परियोजनाओं की जानकारी दी। सोनबरसा और नानपुर में औद्योगिक विकास के लिए भी काम किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे से बेहतर होगी कनेक्टिविटी राम-जानकी मार्ग, गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे, रक्सौल-हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और मुजफ्फरपुर-सोनबरसा फोरलेन से जिले की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।

