गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रेवतीथ बाजार के पास 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 60 वर्षीय सुरेंद्र साह की मौत हो गई। वह अपने घर की छत पर किसी काम से गए थे। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गए। करंट लगने से उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया। मृतक की पहचान रेवतीथ गांव निवासी सुरेंद्र साह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। करंट लगते ही नीचे गिरे, मौके पर हुई मौत बताया जा रहा है कि सुरेंद्र साह छत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। करंट का जोरदार झटका लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़े। उनके शरीर के कई हिस्से बुरी तरह जल गए थे। परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की और अस्पताल ले जाने की तैयारी की, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद रेवतीथ बाजार और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर बैकुंठपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की और मामले की जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों और घरों की छतों के ऊपर से गुजर रहे खुले हाईटेंशन तार लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। उन्होंने बिजली विभाग से इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की है। गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रेवतीथ बाजार के पास 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 60 वर्षीय सुरेंद्र साह की मौत हो गई। वह अपने घर की छत पर किसी काम से गए थे। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गए। करंट लगने से उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया। मृतक की पहचान रेवतीथ गांव निवासी सुरेंद्र साह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। करंट लगते ही नीचे गिरे, मौके पर हुई मौत बताया जा रहा है कि सुरेंद्र साह छत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। करंट का जोरदार झटका लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़े। उनके शरीर के कई हिस्से बुरी तरह जल गए थे। परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की और अस्पताल ले जाने की तैयारी की, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद रेवतीथ बाजार और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर बैकुंठपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की और मामले की जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों और घरों की छतों के ऊपर से गुजर रहे खुले हाईटेंशन तार लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। उन्होंने बिजली विभाग से इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की है।

