सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर NH-77 पर 2 बसों की टक्कर, चालक की मौत:24 यात्री घायल; SKMCH रेफर, गैस कटर से काटकर निकाला शव

सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर NH-77 पर 2 बसों की टक्कर, चालक की मौत:24 यात्री घायल; SKMCH रेफर, गैस कटर से काटकर निकाला शव

सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर बेदौल के पास बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-77 पर सीतामढ़ी जा रही ‘गिरजा’ बस और मुजफ्फरपुर की ओर आ रही ‘सरोवर’ बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गिरजा बस के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बसों में सवार करीब 24 यात्री घायल हो गए। देखें, मौके से आई तस्वीरें… टक्कर में बस का अगला हिस्सा चकनाचूर मृतक चालक की पहचान डुमरा निवासी अजीत शर्मा के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि गिरजा बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक अजीत शर्मा स्टेयरिंग और केबिन के बीच फंस गए थे। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। गैस कटर से काटकर निकाला गया शव हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। चालक के बस में फंसे होने के कारण गैस कटर मंगाया गया। बस के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटने के बाद काफी मशक्कत से शव को बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया हादसे में घायल यात्रियों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद ज्यादातर घायलों को छुट्टी दे दी गई, जबकि कुछ यात्रियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार भर्ती घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है। पुलिस जांच में जुटी, यातायात सामान्य पुलिस ने बचाव कार्य पूरा होने के बाद क्षतिग्रस्त बसों को हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर बेदौल के पास बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-77 पर सीतामढ़ी जा रही ‘गिरजा’ बस और मुजफ्फरपुर की ओर आ रही ‘सरोवर’ बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गिरजा बस के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बसों में सवार करीब 24 यात्री घायल हो गए। देखें, मौके से आई तस्वीरें… टक्कर में बस का अगला हिस्सा चकनाचूर मृतक चालक की पहचान डुमरा निवासी अजीत शर्मा के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि गिरजा बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक अजीत शर्मा स्टेयरिंग और केबिन के बीच फंस गए थे। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। गैस कटर से काटकर निकाला गया शव हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। चालक के बस में फंसे होने के कारण गैस कटर मंगाया गया। बस के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटने के बाद काफी मशक्कत से शव को बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया हादसे में घायल यात्रियों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद ज्यादातर घायलों को छुट्टी दे दी गई, जबकि कुछ यात्रियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार भर्ती घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है। पुलिस जांच में जुटी, यातायात सामान्य पुलिस ने बचाव कार्य पूरा होने के बाद क्षतिग्रस्त बसों को हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *