पुलिस को देखकर बोलेरो छोड़कर भागा चालक:शक्कर नदी के पुल पर वाहन से 50 पेटी शराब मिली; मालिक की तलाश जारी

पुलिस को देखकर बोलेरो छोड़कर भागा चालक:शक्कर नदी के पुल पर वाहन से 50 पेटी शराब मिली; मालिक की तलाश जारी

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में शनिवार सुबह पुलिस ने शक्कर नदी के पुल पर अवैध शराब से भरी बोलेरो जब्त की। पुलिस टीम को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। तलाशी लेने पर बोलेरो में 50 पेटी शराब मिली। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवाया है। फिलहाल शराब की कीमत का आकलन किया जा रहा है। पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर भागा चालक गाडरवारा थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान शक्कर नदी के पुल पर एक बोलेरो खड़ी मिली। उसका चालक वाहन को बार-बार स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा था। बोलेरो चालू नहीं हुई तो चालक ने पुलिस टीम को देखा और गाड़ी छोड़कर भाग निकला। तलाशी में मिलीं 50 पेटी शराब पुलिस ने बोलेरो क्रमांक एमपी 49 टी 0946 की तलाशी ली तो उसमें शराब की 50 पेटियां रखी मिलीं। इसके बाद वाहन को जब्त कर थाने लाया गया। पुलिस परिवहन विभाग की मदद से वाहन मालिक की जानकारी जुटा रही है। साथ ही शराब कहां से लाई गई थी और कहां ले जाई जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *