सिरसा फर्म सचांलक 5-6 करोड़ ठगी मामले में खुलासा:अधिक दाम में गेहूं खरीदा और आढ़तियों को कम में बेचा, लालच में फंसे किसान

सिरसा फर्म सचांलक 5-6 करोड़ ठगी मामले में खुलासा:अधिक दाम में गेहूं खरीदा और आढ़तियों को कम में बेचा, लालच में फंसे किसान

सिरसा अनाज मंडी के फर्म संचालक द्वारा 5-6 करोड़ ठगी मामले में अहम खुलासा हुआ है। आढ़तियों के अनुसार, फर्म संचालक ने किसानों से अधिक दाम में गेहूं की फसल खरीदी और उसे बाद में आढ़तियों को कम दाम में बेच दी। आढ़तियों से फसल बिक्री की राशि एडवांस में ले ली और किसानों को 20 से 30 प्रतिशत रकम लेकर चेक थमा दिए गए। जब किसानों ने उन चेक को बैंक में लगाए तो वे बाउंस पाए गए। किसानों ने अधिक दाम के लालच में अपनी फसल फर्म को बेच दी और बाद में कुछ नहीं मिला। रकम के लिए फर्म के पास चक्कर लगाते रहे। दूसरी ओर फर्म संचालक ने आढ़तियों व लोगों को उधारी देने को अधिक ब्याज देने का लालच दिया और कुछ को चार से छह माह की ब्याज की राशि थमाई। इसके बदले उधारी के तौर पर किसी से पांच लाख तो किसी से 10 से 15 लाख रुपए उठा लिए। फर्म ने फसली सीजन में सरसों व गेहूं खरीदने और बेचने का काम जारी रखा, ताकि किसी को शक न हो। इसी की आड़ में पहले किसानों को और बाद में आढ़तियों को निशाना बनाया। ऐसे तो किसान फसल बेचने वाले नहीं थे, पर उनको अधिक दाम का लालच देकर जाल में फंसा लिया। आढ़ती जैन बोले, कुछ लोग पनाह दे रहे आढ़ती ललित मोहन जैन ने आरोप लगया कि प्रभ दयाल अशोक कुमार फर्म को मंडी के ही कुछ लोग पनाह देने की कोशिश कर रहे हैं। जिस फर्म संचालक पर करोड़ों की ठगी का आरोप है और उस पर एफआईआर दर्ज है। उसे पनाह देना ही गलत है और वो भी मुजरिम माना जाता है। प्रशासन से अनुरोध है कि जो उसे पनाह देने की कोशिश कर रहे हैं, उन पर भी कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसे लोगों से कहेंगे कि उनको पनाह देने के बजाय आढ़तियों का साथ दे और जमींदारों का साथ दे। इसके बावजूद उनको पनाह दे रहे हैं तो उन पर भी कार्रवाई करनी चाहिए। इन पर केस दर्ज इस मामले में सदर थाना पुलिस ने फर्म संचालक शेखर मेहता पुत्र अशोक कुमार और अशोक कुमार एवं मुनीम जीत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस बारे में पुलिस ने आढ़तियों व किसानों को जांच में शामिल कर जांच शुरू कर दी है। मामले में बैंक से जुड़ी डिटेल मांगी गई है और फर्म संचालक का पता लगाया जा रहा है। इस बारे में आढ़ती एसपी दीपक सहारण से मिलेंगे और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। अब फर्म संचालक मंडी में शॉप नंबर 22 पर ताला लगाकर फरार हो गए और मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। फर्म संचालक धमकी देता, उस पर एक्शन लेना चाहिए : जैन आढ़ती ललित मोहन जैन ने मीडिया को बताया, जब आढ़ती पैसे मांगने जाते थे तो उनको डराने को धमकी देता कि मेरे पास आने की जरूरत नहीं है और वह आत्महत्या कर लेगा और उसके पास पैसे नहीं है। चेक दे रखे हैं, वो कोर्ट में लगा दो। उसे पुलिस व सरकार का कोई डर नहीं है। इस पर पुलिस को एक्शन लेना चाहिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *