सवा लाख दीयों से जगमगाएगा जगदलपुर:मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर और सिरहासार चौक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज, डिप्टी CM होंगे शामिल

सवा लाख दीयों से जगमगाएगा जगदलपुर:मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर और सिरहासार चौक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज, डिप्टी CM होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक और प्रशासनिक जीवन के 25 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत होने जा रही है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत जगदलपुर नगर के हृदय स्थल मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर और सिरहासार चौक पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां एक साथ सवा लाख दीये प्रज्वलित कर पूरे परिसर को अलौकिक रोशनी से सराबोर किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल होंगे। इस विशाल आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने और तैयारियों के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मंच सज्जा, दीप प्रज्वलन की श्रृंखला और लोगों के आवागमन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। एक महीने तक चलेगा कार्यक्रम पूरे एक माह तक चलने वाले इस सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक जनसेवा पहुंचाना है, जिसके तहत बस्तर भर में स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, सामाजिक सरोकार के कार्य और विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस बार बस्तर संभाग के नक्सलमुक्त होने पर इस अभियान को संभाग में बस्तर सेवा संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *