सर्बिया में इजराइली दूतावास के बाहर पुलिसकर्मी पर हमला:नाबालिग दो चाकू लेकर पहुंचा, ‘अल्लाहु अकबर’ का नारा लगाकर अटैक किया; पुलिस ने मार गिराया

सर्बिया में इजराइली दूतावास के बाहर पुलिसकर्मी पर हमला:नाबालिग दो चाकू लेकर पहुंचा, ‘अल्लाहु अकबर’ का नारा लगाकर अटैक किया; पुलिस ने मार गिराया

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में बुधवार को इजराइली दूतावास के बाहर एक नाबालिग ने दो चाकू लेकर पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। उसने ‘अल्लाहु अकबर’ का नारा लगाया। जवाब में पुलिसकर्मी ने गोली चलाई, जिससे हमलावर की मौत हो गई। घटना के बाद सर्बिया में सुरक्षा का स्तर बढ़ाकर रेड कर दिया गया, जो देश में खतरे का सबसे ऊंचा स्तर है। हमलावर का ISIS का समर्थक होने का शक सर्बिया के कार्यवाहक गृह मंत्री इविका डाचिच ने बताया कि हमले में पुलिसकर्मी के सिर पर मामूली चोट आई है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद अहम जगहों पर पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाएगी। AP के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही हमलावर पर नजर रख रही थीं। उस पर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) का समर्थक होने का शक था। आरोप है कि उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ISIS का काला झंडा भी दिखाया था। अधिकारियों ने इस घटना की जांच आतंकी हमले के तौर पर शुरू की है। गृह मंत्री के मुताबिक, हमलावर नाबालिग था और उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। दो साल में दूसरी बार दूतावास के बाहर हमला बेलग्रेड में इजराइली दूतावास के बाहर सुरक्षा कर्मियों पर हमले की यह दो साल में दूसरी घटना है। इससे पहले जून 2024 में एक हमलावर ने क्रॉसबो यानी तीर चलाने वाले हथियार से सर्बियाई पुलिस अधिकारी की गर्दन पर हमला किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *