समस्तीपुर में SIR के विरोध में माले का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से पद छोड़ने की मांग; शहर में मार्च निकाला, फूंका पुतला

समस्तीपुर में SIR के विरोध में माले का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से पद छोड़ने की मांग; शहर में मार्च निकाला, फूंका पुतला

समस्तीपुर में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के विरोध में मंगलवार को भाकपा माले ने विरोध-प्रदर्शन किया। ताजपुर प्रखंड कमेटी के बैनर तले शाहपुर बघौनी से मदरसा चौक तक मार्च निकाला। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। सभा में वक्ताओं ने मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया और चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए। भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा अभियान में कई नाम हटाए जाने की शिकायतें मिली। इससे मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से पद छोड़ने की मांग की। सभा में प्रस्ताव पारित किया गया माले नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में नाम होना प्रत्येक पात्र नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकार से जुड़ा विषय है। इसलिए सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया में पारदर्शिता और शिकायतों के त्वरित समाधान की व्यवस्था जरूरी है। सभा में इस संबंध में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया। प्रस्ताव के माध्यम से कार्यकर्ताओं से 7 अक्टूबर को ताजपुर के हॉस्पिटल चौक से प्रखंड चौक तक प्रस्तावित विरोध मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई। इसके साथ ही 8 अक्टूबर को समस्तीपुर जिला मुख्यालय में इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित विरोध मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम में भी माले कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद मौके पर प्रभात रंजन गुप्ता, मो. रहमान, मो. नासीर, मो. तनवीर, मो. मुखलिस तौहीदी, मो. बसाम, मो. सुलेमान, मो. सोनू, फरहादूल होदा, मो. राजू, मो. आदिल, मो. जहांगीर, सदरुल होदा समेत बड़ी संख्या में भाकपा माले, इनौस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। समस्तीपुर में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के विरोध में मंगलवार को भाकपा माले ने विरोध-प्रदर्शन किया। ताजपुर प्रखंड कमेटी के बैनर तले शाहपुर बघौनी से मदरसा चौक तक मार्च निकाला। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। सभा में वक्ताओं ने मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया और चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए। भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा अभियान में कई नाम हटाए जाने की शिकायतें मिली। इससे मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से पद छोड़ने की मांग की। सभा में प्रस्ताव पारित किया गया माले नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में नाम होना प्रत्येक पात्र नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकार से जुड़ा विषय है। इसलिए सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया में पारदर्शिता और शिकायतों के त्वरित समाधान की व्यवस्था जरूरी है। सभा में इस संबंध में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया। प्रस्ताव के माध्यम से कार्यकर्ताओं से 7 अक्टूबर को ताजपुर के हॉस्पिटल चौक से प्रखंड चौक तक प्रस्तावित विरोध मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई। इसके साथ ही 8 अक्टूबर को समस्तीपुर जिला मुख्यालय में इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित विरोध मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम में भी माले कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद मौके पर प्रभात रंजन गुप्ता, मो. रहमान, मो. नासीर, मो. तनवीर, मो. मुखलिस तौहीदी, मो. बसाम, मो. सुलेमान, मो. सोनू, फरहादूल होदा, मो. राजू, मो. आदिल, मो. जहांगीर, सदरुल होदा समेत बड़ी संख्या में भाकपा माले, इनौस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *