समस्तीपुर में होटल संचालक की बेरहमी से पिटाई:मारपीट के बाद अपराधियों ने पीठ में मारी गोली, स्टाफ को मौके से भगाया; CCTV में वारदात कैद

समस्तीपुर में होटल संचालक की बेरहमी से पिटाई:मारपीट के बाद अपराधियों ने पीठ में मारी गोली, स्टाफ को मौके से भगाया; CCTV में वारदात कैद

समस्तीपुर में अपराधियों ने एक होटल संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। तीन नकाबपोश बदमाशों ने होटल के सामने सो रहे संचालक को पहले उठाकर बेरहमी से पीटा। इसी दौरान पास में सो रहे दो अन्य लोग भी जाग गए। बदमाशों ने दोनों पर पिस्टल तान दी, जिसके बाद दोनों डरकर वहां से भाग निकले। इसके बाद उसकी पीठ में गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगने से संचालक अभिनंदन कुमार घायल हो गए। गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पूरी वारदात होटल के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर किशनपुर स्थित SH-88 पर पेट्रोल पंप के पास की है। सीसीटीवी में वारदात कैद, 2 तस्वीरें… रंगदारी से जुड़ा हो सकता है मामला सूचना मिलते ही सरायरंजन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे रंगदारी की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस घटना के कारणों के साथ-साथ अपराधियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते की भी जांच कर रही है। समस्तीपुर में अपराधियों ने एक होटल संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। तीन नकाबपोश बदमाशों ने होटल के सामने सो रहे संचालक को पहले उठाकर बेरहमी से पीटा। इसी दौरान पास में सो रहे दो अन्य लोग भी जाग गए। बदमाशों ने दोनों पर पिस्टल तान दी, जिसके बाद दोनों डरकर वहां से भाग निकले। इसके बाद उसकी पीठ में गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगने से संचालक अभिनंदन कुमार घायल हो गए। गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पूरी वारदात होटल के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर किशनपुर स्थित SH-88 पर पेट्रोल पंप के पास की है। सीसीटीवी में वारदात कैद, 2 तस्वीरें… रंगदारी से जुड़ा हो सकता है मामला सूचना मिलते ही सरायरंजन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे रंगदारी की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस घटना के कारणों के साथ-साथ अपराधियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते की भी जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *