श्रीगंगानगर जिले में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई। आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं और तेज हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग ने जिले में 24 अक्टूबर तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरन 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चली। न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री रिकॉर्ड मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा था। वहीं, बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था। जिले में सुबह-शाम के समय ठंड का एहसास होने लगा है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम के मौजूदा रुख के बीच 30 अक्टूबर तक सर्दी के जोर पकड़ने की उम्मीद है। जिले में सरसों, चना और गेहूं की बिजाई का काम शुरू हो चुका है।

