समस्तीपुर में सड़क हादसे में रिटायर्ड हेडमास्टर की मौत:खाना खाकर टहल रहे थे, बाइक सवार ने मारी थी टक्कर; आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर में सड़क हादसे में रिटायर्ड हेडमास्टर की मौत:खाना खाकर टहल रहे थे, बाइक सवार ने मारी थी टक्कर; आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर चकरूकुम गांव के पास गुरुवार रात सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को बाइक सवार युवक ने ठोकर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान वासुदेवपुर चकरूकुम गांव निवासी रिटायर्ड हेडमास्टर रामचंद्र बैठा (79) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर कल्याणपुर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कराया। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। खाना खाने के बाद टहलने निकले थे मृतक के बेटे सतीश चंद्र प्रकाश ने बताया कि गुरुवार रात खाना खाने के बाद उनके पिता घर के बाहर सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान समस्तीपुर की ओर से कल्याणपुर की तरफ जा रहे बाइक सवार युवक ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों की मदद से उन्हें देर रात सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद भाग रहे बाइक सवार युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक कल्याणपुर थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। रिटायर्ड हेडमास्टर की मौत से मचा कोहराम रामचंद्र बैठा मध्य विद्यालय में हेडमास्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई लोग भी सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कहा- प्राथमिकी दर्ज की जा रही सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि बाइक की ठोकर से रिटायर्ड हेडमास्टर की मौत हुई है। सदर अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने एक बाइक सवार युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर चकरूकुम गांव के पास गुरुवार रात सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को बाइक सवार युवक ने ठोकर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान वासुदेवपुर चकरूकुम गांव निवासी रिटायर्ड हेडमास्टर रामचंद्र बैठा (79) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर कल्याणपुर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कराया। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। खाना खाने के बाद टहलने निकले थे मृतक के बेटे सतीश चंद्र प्रकाश ने बताया कि गुरुवार रात खाना खाने के बाद उनके पिता घर के बाहर सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान समस्तीपुर की ओर से कल्याणपुर की तरफ जा रहे बाइक सवार युवक ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों की मदद से उन्हें देर रात सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद भाग रहे बाइक सवार युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक कल्याणपुर थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। रिटायर्ड हेडमास्टर की मौत से मचा कोहराम रामचंद्र बैठा मध्य विद्यालय में हेडमास्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई लोग भी सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कहा- प्राथमिकी दर्ज की जा रही सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि बाइक की ठोकर से रिटायर्ड हेडमास्टर की मौत हुई है। सदर अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने एक बाइक सवार युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *