समस्तीपुर के रोसड़ा थाने के ठाहर गांव में पिछले दिनों मारपीट हुई थी। इस घटना में घायल बुजुर्ग की मौत आज पटना में हो गई। मृतक गांव के पवन कुमार चौधरी (60) हैं। मृतक का शव लेकर परिजन मंगलवार शाम पहुंचे। जिसके बाद गांव के चौक पर लोगों ने रोसड़ा- हथौड़ी सड़क को जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में सड़क जाम की सूचना पर रोसड़ा के डीएसपी संजय सिंहा मौके पर पहुंचे और सड़क जाम को समाप्त कराया। हालांकि उन्हें भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। लोग रोसड़ा थाने के पुलिस पदाधिकारी पर अविश्वास का आरोप लगा रहे थे। एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप मृतक के बेटे सुधांशु कुमार चौधरी ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर उनके ही पड़ोसी ने पिछले सात मई की शाम उनके भाई प्रभात के साथ मारपीट की थी। हल्ला होने पर जब उनके परिवार के लोग घर से बाहर निकले, तो आरोपितों ने उनके भाई के साथ उनके पिता की भी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनके दाहिने पैर को तोड़ डाला गया। जिससे पैर की हड्डी तक बाहर निकल गई। परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान सुबह उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर वह गांव पहुंचे। जिसके बाद कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। उन्होंने कहा कि घटना के दिन 112 नंबर की टीम आई थी। लेकिन इस मामले में अब-तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। परिवार के लोग आवेदन नहीं दे पाए थे। रोसड़ा डीएसपी ने कहा कि मारपीट के दौरान बुजुर्ग जख्मी हो गए थे। जिनकी मौत हो गई है। परिजनों को समझाबुझा कर सड़क जाम समाप्त कराया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द आरोपितो की गिरफ्तारी होगी। समस्तीपुर के रोसड़ा थाने के ठाहर गांव में पिछले दिनों मारपीट हुई थी। इस घटना में घायल बुजुर्ग की मौत आज पटना में हो गई। मृतक गांव के पवन कुमार चौधरी (60) हैं। मृतक का शव लेकर परिजन मंगलवार शाम पहुंचे। जिसके बाद गांव के चौक पर लोगों ने रोसड़ा- हथौड़ी सड़क को जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में सड़क जाम की सूचना पर रोसड़ा के डीएसपी संजय सिंहा मौके पर पहुंचे और सड़क जाम को समाप्त कराया। हालांकि उन्हें भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। लोग रोसड़ा थाने के पुलिस पदाधिकारी पर अविश्वास का आरोप लगा रहे थे। एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप मृतक के बेटे सुधांशु कुमार चौधरी ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर उनके ही पड़ोसी ने पिछले सात मई की शाम उनके भाई प्रभात के साथ मारपीट की थी। हल्ला होने पर जब उनके परिवार के लोग घर से बाहर निकले, तो आरोपितों ने उनके भाई के साथ उनके पिता की भी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनके दाहिने पैर को तोड़ डाला गया। जिससे पैर की हड्डी तक बाहर निकल गई। परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान सुबह उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर वह गांव पहुंचे। जिसके बाद कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। उन्होंने कहा कि घटना के दिन 112 नंबर की टीम आई थी। लेकिन इस मामले में अब-तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। परिवार के लोग आवेदन नहीं दे पाए थे। रोसड़ा डीएसपी ने कहा कि मारपीट के दौरान बुजुर्ग जख्मी हो गए थे। जिनकी मौत हो गई है। परिजनों को समझाबुझा कर सड़क जाम समाप्त कराया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द आरोपितो की गिरफ्तारी होगी।


