समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। एरोत मुसहरी के पास तेज रफ्तार बुलेट ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बुलेट चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेट साइकिल को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल मजदूर को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर ले जाने लगे। हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के एरोत मुसहरी वार्ड संख्या-8 निवासी मनोज साह के 23 वर्षीय पुत्र डब्लू शाह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, डब्लू मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता था। उसकी शादी करीब छह माह पहले ही हुई थी। हादसे के बाद परिवार सदमे में है। देर शाम मजदूरी करने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था मृतक के चाचा साजु राज ने बताया कि गुरुवार देर शाम डब्लू मजदूरी करने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहा था। वह एरोत मुसहरी के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे एक बुलेट सवार ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डब्लू साइकिल समेत सड़क पर गिर गया। चाचा के अनुसार, बुलेट सवार डब्लू को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ चला गया। इस दौरान साइकिल बुलेट में फंस गई। जब बुलेट से साइकिल नहीं निकली तो चालक बाइक को घटनास्थल पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल डब्लू को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर ले जाने लगे। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को अपने घर ले आए और घटना की सूचना रोसड़ा थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाली बुलेट को किया जब्त सूचना मिलने के बाद रोसड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बुलेट को भी जब्त कर लिया है। हादसे के बाद पुलिस वाहन के आधार पर बुलेट चालक की पहचान करने में जुटी है। इस संबंध में रोसड़ा थानाध्यक्ष लाल बाबू प्रसाद ने बताया कि इरद मुसहरी में बुलेट की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत हुई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बुलेट को जब्त कर लिया है। मृत मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। एरोत मुसहरी के पास तेज रफ्तार बुलेट ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बुलेट चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेट साइकिल को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल मजदूर को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर ले जाने लगे। हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के एरोत मुसहरी वार्ड संख्या-8 निवासी मनोज साह के 23 वर्षीय पुत्र डब्लू शाह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, डब्लू मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता था। उसकी शादी करीब छह माह पहले ही हुई थी। हादसे के बाद परिवार सदमे में है। देर शाम मजदूरी करने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था मृतक के चाचा साजु राज ने बताया कि गुरुवार देर शाम डब्लू मजदूरी करने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहा था। वह एरोत मुसहरी के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे एक बुलेट सवार ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डब्लू साइकिल समेत सड़क पर गिर गया। चाचा के अनुसार, बुलेट सवार डब्लू को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ चला गया। इस दौरान साइकिल बुलेट में फंस गई। जब बुलेट से साइकिल नहीं निकली तो चालक बाइक को घटनास्थल पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल डब्लू को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर ले जाने लगे। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को अपने घर ले आए और घटना की सूचना रोसड़ा थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाली बुलेट को किया जब्त सूचना मिलने के बाद रोसड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बुलेट को भी जब्त कर लिया है। हादसे के बाद पुलिस वाहन के आधार पर बुलेट चालक की पहचान करने में जुटी है। इस संबंध में रोसड़ा थानाध्यक्ष लाल बाबू प्रसाद ने बताया कि इरद मुसहरी में बुलेट की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत हुई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बुलेट को जब्त कर लिया है। मृत मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

