गोपालगंज में दिनदहाड़े जेसीबी संचालक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गोरखपुर रेफर किया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित NH 27 पर हुई। घायल की पहचान कुकुरभुक्का गांव निवासी शैलेश यादव (40) के रूप में हुई है, जो पेशे से जेसीबी संचालक हैं। शैलेश यादव अपनी बुलेट से घर खाना खाने जा रहे थे। बंजारी के पास पहुंचते ही एक बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर चार राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली शैलेश के कंधे में लगी। पुलिस ने 3 खाली कारतूस किया बरामद घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। पुलिस ने मौके से तीन खाली कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान हो सके और उनके भागने की दिशा का पता चल सके। फिलहाल, वारदात की मुख्य वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी का दिया आश्वासन पुलिस पुरानी रंजिश, लेन-देन के विवाद या किसी अन्य आपराधिक एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और स्थिति पर पूरी नजर बनाए रखी गई है। फिलहाल इस सनसनीखेज वारदात के बाद स्थानीय व्यवसायियों और लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस संदर्भ में परिजनों ने बताया कि वह बुलेट पर सवार होकर बसडीला बाजार जा रहे थे, खाना खाने इसी बीच वारदात को अंजाम दिया गया। इसके पूर्व में उसे धमकी भी मिली थी। गोपालगंज में दिनदहाड़े जेसीबी संचालक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गोरखपुर रेफर किया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित NH 27 पर हुई। घायल की पहचान कुकुरभुक्का गांव निवासी शैलेश यादव (40) के रूप में हुई है, जो पेशे से जेसीबी संचालक हैं। शैलेश यादव अपनी बुलेट से घर खाना खाने जा रहे थे। बंजारी के पास पहुंचते ही एक बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर चार राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली शैलेश के कंधे में लगी। पुलिस ने 3 खाली कारतूस किया बरामद घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। पुलिस ने मौके से तीन खाली कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान हो सके और उनके भागने की दिशा का पता चल सके। फिलहाल, वारदात की मुख्य वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी का दिया आश्वासन पुलिस पुरानी रंजिश, लेन-देन के विवाद या किसी अन्य आपराधिक एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और स्थिति पर पूरी नजर बनाए रखी गई है। फिलहाल इस सनसनीखेज वारदात के बाद स्थानीय व्यवसायियों और लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस संदर्भ में परिजनों ने बताया कि वह बुलेट पर सवार होकर बसडीला बाजार जा रहे थे, खाना खाने इसी बीच वारदात को अंजाम दिया गया। इसके पूर्व में उसे धमकी भी मिली थी।

