विश्व हिंदू महासंघ के भारत अध्याय की ओर से नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में ‘सनातन संवाद’ राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। ‘युवा शक्ति और संस्कृति—भारत से विश्व तक’ विषय पर हुए सम्मेलन में देश-विदेश से संत, समाजसेवी और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान हिंदुत्व और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को ‘हिंदू गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। अमेरिका के हिंदी-सेवी, समाजसेवी एवं लेखक डॉ. इंद्रजीत शर्मा को सेवाओं, व्यावसायिक उत्कृष्टता और हिंदुत्व के प्रति समर्पण के लिए सम्मान मिला। उनके साथ सुनील सिंह, मेघराज सिंह रॉयल, गौतम खट्टर, सुरेश सिंह भदौरिया, डॉ. जयेंद्र सिंह जडेजा, संजय गिरि, कर्नल अमरीक सिंह और घनश्याम गुप्ता जावेरी को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनय प्रताप सिंह ने कहा कि ‘सनातन संवाद’ का उद्देश्य सनातन परंपराओं की विरासत को युवा पीढ़ी से जोड़ना और भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल सिद्धांतों का प्रसार करना है।

