कैमूर में जहर खिलाकर युवक की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार:मुंबई से लौटे पति की मौत के बाद सामान लेकर भागी थी, पुलिस ने पकड़ा

कैमूर में जहर खिलाकर युवक की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार:मुंबई से लौटे पति की मौत के बाद सामान लेकर भागी थी, पुलिस ने पकड़ा

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खिलाने से मौत होने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महिला बुधनी देवी (पति कृष्णा कुमांर), निवासी ग्राम अमेठ को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी रानी देवी (निवासी ग्राम अमेठ) ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनके पति राजकुमार शर्मा महाराष्ट्र (मुंबई) में काम करते थे। 2 अक्टूबर 2026 की रात भभुआ रोड स्टेशन पहुंचने पर आरोपी महिला उन्हें मोहनिया स्थित अपने कमरे पर ले गई। मोबाइल, बैग और नकदी लेकर फरार हुई थी महिला वहां आपसी विवाद और कहासुनी के बाद आरोपी ने उन्हें जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी महिला ई-रिक्शा से शव को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में छोड़कर मृतक का मोबाइल, बैग और नकदी लेकर फरार हो गई थी। पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला बुधनी देवी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक का चोरी हुआ सामान भी बरामद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तार आरोपी महिला से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खिलाने से मौत होने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महिला बुधनी देवी (पति कृष्णा कुमांर), निवासी ग्राम अमेठ को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी रानी देवी (निवासी ग्राम अमेठ) ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनके पति राजकुमार शर्मा महाराष्ट्र (मुंबई) में काम करते थे। 2 अक्टूबर 2026 की रात भभुआ रोड स्टेशन पहुंचने पर आरोपी महिला उन्हें मोहनिया स्थित अपने कमरे पर ले गई। मोबाइल, बैग और नकदी लेकर फरार हुई थी महिला वहां आपसी विवाद और कहासुनी के बाद आरोपी ने उन्हें जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी महिला ई-रिक्शा से शव को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में छोड़कर मृतक का मोबाइल, बैग और नकदी लेकर फरार हो गई थी। पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला बुधनी देवी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक का चोरी हुआ सामान भी बरामद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तार आरोपी महिला से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *