सतना में जन्माष्टमी शोभायात्रा में हादसा:15 फीट ऊंचे DJ साउंड बॉक्स पर बैठे 4 युवक सड़क पर गिरे; 2 को गंभीर चोट, CCTV विडियो सामने आया

सतना में जन्माष्टमी शोभायात्रा में हादसा:15 फीट ऊंचे DJ साउंड बॉक्स पर बैठे 4 युवक सड़क पर गिरे; 2 को गंभीर चोट, CCTV विडियो सामने आया

सतना में जन्माष्टमी की शोभायात्रा के दौरान शुक्रवार शाम सुभाष चौक पर हादसा हो गया। शोभायात्रा में शामिल डीजे वाहन के करीब 15 फीट ऊंचे बड़े साउंड बॉक्स के ऊपर बैठे चार युवक अचानक नीचे गिर गए। हादसे में चारों को चोटें आईं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया है। प्राथमिक इलाज के बाद दो युवकों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों को परिजन आगे के इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए हैं। खराब सड़क से गुजरते समय बिगड़ा डीजे वाहन का संतुलन घटना शुक्रवार शाम करीब 6.45 बजे की है। विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में कई सामाजिक संगठनों ने झांकियों के साथ शहर में जन्माष्टमी शोभायात्रा निकाली थी। यात्रा बिहारी चौक से शुरू होकर शहर के मुख्य रास्तों से होते हुए सुभाष पार्क स्थित राम दरबार मंदिर पहुंच रही थी। शोभायात्रा में शामिल डीजे वाहन पर कई युवक साउंड बॉक्स के ऊपर बैठकर चल रहे थे। सुभाष चौक के पास खराब सड़क से गुजरते समय अचानक डीजे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। वाहन के झटके से बड़ा साउंड बॉक्स हिल गया और उसके ऊपर बैठे चार युवक नीचे आ गिरे। हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया युवकों के गिरते ही शोभायात्रा में मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए। यात्रा में शामिल लोगों ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दो युवकों की हालत सामान्य होने पर उन्हें छुट्टी दे दी। वहीं, दो युवकों को गंभीर चोटें आने के कारण उनके परिजन आगे के इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। CCTV में डीजे वाहन पर बैठे दिखे युवक घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज में शोभायात्रा के दौरान डीजे वाहन सड़क से गुजरता दिखाई दे रहा है। वाहन के ऊपर बने बड़े साउंड बॉक्स पर युवक बैठे नजर आ रहे हैं। इसी दौरान खराब सड़क से गुजरते समय वाहन का संतुलन बिगड़ने की बात सामने आई है। इसके बाद साउंड बॉक्स के ऊपर बैठे युवक नीचे गिर गए। हादसे में चारों को चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *