करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन गुरुवार को अर्नब चक्रवाती तूफान की वजह से दिनभर रिमझिम बारिश होने के कारण चांद का दीदार नहीं हुआ। दिनभर निर्जला व्रत रखकर सुहागिनों ने विधि-विधान से शाम के समय पूजा-अर्चना की और आसमान की ओर देखते हुए चांद को अर्घ्य अर्पित कर अखंड सौभाग्य की कामना की। इसके बाद जल ग्रहण कर व्रत खोलने का विधान पूरा किया।
छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा के महिला मंडल ने राजधानी रायपुर के पंजाब केसरी भवन जोरा में करवा चौथ पूजा उत्सव का आयोजन किया गया। यहां समाज की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं और पूजा-अर्चना करने के साथ मनोरंजक खेल व गीत संगीत का लुत्फ उठाया।

