औरंगाबाद- कैमूर की छात्रा से अपहरण के बाद रेप:स्टेशन पहुंचाने का झांसा देकर ऑटो ड्राइवर ने वारदात को दिया अंजाम, आरोपी अरेस्ट

औरंगाबाद- कैमूर की छात्रा से अपहरण के बाद रेप:स्टेशन पहुंचाने का झांसा देकर ऑटो ड्राइवर ने वारदात को दिया अंजाम, आरोपी अरेस्ट

औरंगाबाद के जम्होर थाना क्षेत्र में स्टेशन पहुंचाने का झांसा देकर एक ऑटो ड्राइवर ने कैमूर जिले की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अगवा कर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना कारा-डीहरा मुख्य पथ पर परसिया गांव के समीप स्थित एक सीमेंटेड ब्रिक्स प्लांट की है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि, पीड़िता की तत्परता और पुलिस की कार्रवाई से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के कर्मा गांव निवासी रौशन यादव के रूप में हुई है। स्टेशन के बजाय सुनसान ब्रिक्स प्लांट ले गया ऑटो ड्राइवर जानकारी के अनुसार, कैमूर जिले की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा किसी काम से औरंगाबाद आई हुई थी। सोमवार की देर शाम वह शहर के जसोइया के पास अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान ऑटो लेकर गुजर रहे कर्मा गांव निवासी रौशन यादव ने उसे स्टेशन पहुंचाने का भरोसा दिया। छात्रा उसकी बातों में आ गई और ऑटो पर सवार हो गई। लेकिन आरोपी उसे स्टेशन ले जाने के बजाय औरंगाबाद शहर से करीब 24 किलोमीटर दूर अपने गांव के समीप परसिया गांव के सुनसान इलाके में ले गया। वहां सड़क किनारे स्थित सीमेंटेड ब्रिक्स प्लांट में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर वाहन से लिफ्ट लेते हुए कारा बाजार पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से उसने डायल 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी। इसी बीच आरोपी भी ऑटो लेकर उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गया। पीड़िता ने उसे पहचान लिया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार जम्होर थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। पीड़िता और आरोपी ऑटो चालक का मेडिकल जांच कराया गया है। पीड़िता के साथ रेप की पुष्टि हुई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता मूल रूप से कैमूर जिले की रहने वाली है और ट्रेन से अपने घर लौटना चाहती थी। औरंगाबाद के जम्होर थाना क्षेत्र में स्टेशन पहुंचाने का झांसा देकर एक ऑटो ड्राइवर ने कैमूर जिले की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अगवा कर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना कारा-डीहरा मुख्य पथ पर परसिया गांव के समीप स्थित एक सीमेंटेड ब्रिक्स प्लांट की है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि, पीड़िता की तत्परता और पुलिस की कार्रवाई से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के कर्मा गांव निवासी रौशन यादव के रूप में हुई है। स्टेशन के बजाय सुनसान ब्रिक्स प्लांट ले गया ऑटो ड्राइवर जानकारी के अनुसार, कैमूर जिले की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा किसी काम से औरंगाबाद आई हुई थी। सोमवार की देर शाम वह शहर के जसोइया के पास अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान ऑटो लेकर गुजर रहे कर्मा गांव निवासी रौशन यादव ने उसे स्टेशन पहुंचाने का भरोसा दिया। छात्रा उसकी बातों में आ गई और ऑटो पर सवार हो गई। लेकिन आरोपी उसे स्टेशन ले जाने के बजाय औरंगाबाद शहर से करीब 24 किलोमीटर दूर अपने गांव के समीप परसिया गांव के सुनसान इलाके में ले गया। वहां सड़क किनारे स्थित सीमेंटेड ब्रिक्स प्लांट में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर वाहन से लिफ्ट लेते हुए कारा बाजार पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से उसने डायल 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी। इसी बीच आरोपी भी ऑटो लेकर उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गया। पीड़िता ने उसे पहचान लिया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार जम्होर थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। पीड़िता और आरोपी ऑटो चालक का मेडिकल जांच कराया गया है। पीड़िता के साथ रेप की पुष्टि हुई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता मूल रूप से कैमूर जिले की रहने वाली है और ट्रेन से अपने घर लौटना चाहती थी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *