सई नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत:उन्नाव के बैलोरा गांव में हादसा, तेज बहाव की चपेट में आया

सई नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत:उन्नाव के बैलोरा गांव में हादसा, तेज बहाव की चपेट में आया

उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बैलोरा गांव में सई नदी में डूबने से 23 साल के एक युवक की मौत हो गई। रविवार दोपहर प्रवीण नाम का यह युवक नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और पानी में डूबने लगा। साथ नहा रहे दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। प्रवीण को जल्दी से जुनाबगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना ग्राम प्रधान उमेश साहू ने पुलिस को दी। सोहरामऊ थाना प्रभारी अरविंद पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रवीण पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। परिवार में हादसे के बाद शोक का माहौल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *