संदलपुर रोड के पास सड़क किनारे फेंका जा रहा कूड़ा:ग्रामीणों को परेशानी, नगर पंचायत प्रशासन और सफाई कर्मचारियों से मांग

संदलपुर रोड के पास सड़क किनारे फेंका जा रहा कूड़ा:ग्रामीणों को परेशानी, नगर पंचायत प्रशासन और सफाई कर्मचारियों से मांग

नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही और सफाई कर्मचारियों की मनमानी के कारण कस्बे से निकलने वाले कचरे का सही से निपटान नहीं हो पा रहा है। हर दिन घरों से कूड़ा इकट्ठा करने के बाद सफाई कर्मचारी इसे संदलपुर रोड के पास सड़क किनारे खाली जगह में फेंक रहे हैं। इससे स्वच्छता मिशन अभियान पर असर पड़ रहा है। शासन ने स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने के लिए शहरों में ठोस और प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन के लिए लाखों रुपये खर्च कर एमआरएफ सेंटर बनाया था। हालांकि, यह एमआरएफ सेंटर अभी तक चालू नहीं हो पाया है। नगर निकाय में तैनात सफाई कर्मचारी कचरे को डंपिंग सेंटर पर पहुंचाने के बजाय सड़कों के किनारे फेंक रहे हैं। सिकंदरा से संदलपुर जाने वाले सड़क मार्ग पर कुछ दूर बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा हो गया है। बरसात के मौसम में इसके सड़ने से उठने वाली बदबू से लोग परेशान हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *