अमेरिका के फ्लोरिडा के पाम बीच में रविवार को एक प्लेन क्रैश हो गया। यह एक लियरजेट 60 (N722BD) विमान था। CNN के मुताबिक, अंदर 9 लोग मौजूद थे। यह एक बिजनेस जेट था। घटना के वीडियो में क्रैश साइट पर जलता मलबा और आग दिख रही है। अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि विमान कहां से निकला था और कहां जा रहा था। घटना की तस्वीरें… दावा- विमान क्रैश से पहले बिजली की लाइन से टकराया कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि विमान क्रैश से पहले बिजली की लाइन से टकराया था। हालांकि, अधिकारियों ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। अधिकारी अब मामले की जांच कर रहे हैं। एजेंसी ने कहा है कि नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड इस क्रैश की जांच करेंगे। अमेरिका में प्लेन क्रैश की पिछली घटनाएं… 30 अक्टूबर 2026: हवाई के वाइमिया में 5 लोगों को ले जा रहा एक छोटा विमान खेत में क्रैश हुआ। 13 अक्टूबर 2026: विस्कॉन्सिन के डेलोना के घने जंगलों में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। 15 जून 2026: कैलिफोर्निया के एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस के पास अमेरिकी वायुसेना का बी-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हुआ, 8 लोग मारे गए। 30 अप्रैल 2026: टेक्सास के विम्बरली के पास सेसना 421C विमान तेज गति से जमीन से टकराकर क्रैश हुआ, जिसमें सवार सभी 5 लोगों की जान गई। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका के विस्कॉन्सिन में प्लेन क्रैश, 6 की मौत:पायलट का आखिरी मैसेज था- पंखों पर बर्फ जम रही, ऊंचाई घटाने की परमिशन दें अमेरिका के विस्कॉन्सिन में मंगलवार रात विमान हादसे में एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसे से पहले पायलट ने पंखों पर बर्फ जमने की सूचना दी थी। पूरी खबर पढ़ें…
अमेरिका के फ्लोरिडा में सड़क पर प्लेन क्रैश:गिरते ही आग के गोले में बदला, 9 लोग सवार थे; रोड पर आग लगी; VIDEO

