संग्रामपुर CHC के डॉक्टर से 24 घंटे में मांगा जवाब:मोतिहारी में टूटे हाथ पर कार्डबोर्ड बांधकर इलाज का मामला, CS बोले-‘अत्यंत गंभीर’

संग्रामपुर CHC के डॉक्टर से 24 घंटे में मांगा जवाब:मोतिहारी में टूटे हाथ पर कार्डबोर्ड बांधकर इलाज का मामला, CS बोले-‘अत्यंत गंभीर’

मोतिहारी में संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक महिला के टूटे हाथ पर कथित तौर पर कार्डबोर्ड बांधकर इलाज करने का मामला सामने आया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार ने संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्हें 24 घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। पदाधिकारी और कर्मियों की लापरवाही सिविल सर्जन द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि घायल मरीज के टूटे हाथ का उपचार कार्डबोर्ड बांधकर किया गया, जो अत्यंत गंभीर है। पत्र में इसे संबंधित पदाधिकारी और कर्मियों की घोर लापरवाही बताया गया है। इसमें यह भी उल्लेख है कि इस प्रकार की कार्यशैली से स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल हो रही है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही जानकारी के अनुसार, घायल महिला का उपचार चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने किया था। सिविल सर्जन ने डॉ. कुमार को निर्देश दिया है कि वे पत्र मिलने के 24 घंटे के भीतर वायरल वीडियो की जांच कर वास्तविक स्थिति बताएं। उन्हें उपचार में शामिल सभी पदाधिकारियों और कर्मियों की पहचान कर उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने और अपनी टिप्पणी के साथ रिपोर्ट सौंपने को भी कहा गया है। दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई होगी यह रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी ताकि दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सके।पत्र में यह भी उल्लेख है कि डॉ. महेंद्र कुमार पिछले कुछ दिनों से अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित हैं, जिसकी जानकारी सिविल सर्जन कार्यालय को है। उनसे अपनी अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट करने को कहा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए प्रपत्र ‘क’ गठित करने की अनुशंसा की जाएगी। गौरतलब है कि दैनिक भास्कर ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। अब इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मोतिहारी में संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक महिला के टूटे हाथ पर कथित तौर पर कार्डबोर्ड बांधकर इलाज करने का मामला सामने आया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार ने संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्हें 24 घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। पदाधिकारी और कर्मियों की लापरवाही सिविल सर्जन द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि घायल मरीज के टूटे हाथ का उपचार कार्डबोर्ड बांधकर किया गया, जो अत्यंत गंभीर है। पत्र में इसे संबंधित पदाधिकारी और कर्मियों की घोर लापरवाही बताया गया है। इसमें यह भी उल्लेख है कि इस प्रकार की कार्यशैली से स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल हो रही है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही जानकारी के अनुसार, घायल महिला का उपचार चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने किया था। सिविल सर्जन ने डॉ. कुमार को निर्देश दिया है कि वे पत्र मिलने के 24 घंटे के भीतर वायरल वीडियो की जांच कर वास्तविक स्थिति बताएं। उन्हें उपचार में शामिल सभी पदाधिकारियों और कर्मियों की पहचान कर उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने और अपनी टिप्पणी के साथ रिपोर्ट सौंपने को भी कहा गया है। दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई होगी यह रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी ताकि दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सके।पत्र में यह भी उल्लेख है कि डॉ. महेंद्र कुमार पिछले कुछ दिनों से अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित हैं, जिसकी जानकारी सिविल सर्जन कार्यालय को है। उनसे अपनी अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट करने को कहा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए प्रपत्र ‘क’ गठित करने की अनुशंसा की जाएगी। गौरतलब है कि दैनिक भास्कर ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। अब इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *