दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में राष्ट्रीय खेल दिवस सप्ताह के तहत खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। मिल्खा सिंह खेल परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें विद्यार्थियों के साथ स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के बाद विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया। इस दौरान कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। कुलपति ने कहा कि किसी महान खिलाड़ी की जयंती मनाना सिर्फ कार्यक्रम तक सीमित नहीं होना चाहिए। यह उनके आदर्शों को अपनाने और कुछ नया करने का संकल्प लेने का दिन है। खेल के मैदान में जाति, धर्म और दूसरे तरह के भेदभाव की जगह नहीं होती। यहां सिर्फ टीम भावना मायने रखती है। उन्होंने कहा कि ‘हम एक हैं और हमारी टीम एक है’ का भाव खेल से आगे भी जरूरी है। यही भावना संस्था और राष्ट्र की एकता को मजबूत करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ संदेश का उल्लेख किया। बच्चों से अपनी रुचि के कम से कम एक खेल से जुड़ने की अपील की। खेल प्रतिभाओं को मंच देने पर जोर गेम्स एंड स्पोर्ट्स कमिटी के अध्यक्ष प्रो. प्रवीण कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सुविधाओं और प्रशिक्षण पर काम किया जा रहा है। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराने का प्रयास भी जारी है।
शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा खेल गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। प्रतियोगिताओं के जरिए उनकी प्रतिभा को निखारा जा सकता है।
प्रो. चेतना जायसवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आंचल भारती को पहला स्थान समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। ताइक्वांडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं कशिश, अन्विका और पिहू को सम्मान मिला।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आंचल भारती ने पहला स्थान हासिल किया। विशाखा और राहुल कुमार दूसरे स्थान पर रहे। पूर्णिमा प्रदर्शी रावत और रंजन कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
क्विज प्रतियोगिता में प्रियंशु कुमारी प्रथम रहीं। रिया कुमारी ने दूसरा और आदित्य राज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
चार स्कूलों के बीच कबड्डी मुकाबला
सीयूएसबी के ‘कैंपस फॉर कम्युनिटी’ अभियान के तहत कबड्डी प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें मध्य विद्यालय टेपा फतेहपुर, मध्य विद्यालय धर्मशाला, मध्य विद्यालय नेपा फतेहपुर और मध्य विद्यालय कोसमा की टीमों ने हिस्सा लिया।
मुकाबले में मध्य विद्यालय टेपा फतेहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता अपने नाम की।
कार्यक्रम में डीएसडब्ल्यू प्रो. पवन कुमार मिश्रा, डॉ. केतुल कुमार, प्रो. जय प्रकाश, डॉ. हेमंत सिंह, डॉ. आतिश दास, रेनू, शशि रंजन और डॉ. प्रीति समेत कई शिक्षक मौजूद रहे। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में राष्ट्रीय खेल दिवस सप्ताह के तहत खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। मिल्खा सिंह खेल परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें विद्यार्थियों के साथ स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के बाद विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया। इस दौरान कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। कुलपति ने कहा कि किसी महान खिलाड़ी की जयंती मनाना सिर्फ कार्यक्रम तक सीमित नहीं होना चाहिए। यह उनके आदर्शों को अपनाने और कुछ नया करने का संकल्प लेने का दिन है। खेल के मैदान में जाति, धर्म और दूसरे तरह के भेदभाव की जगह नहीं होती। यहां सिर्फ टीम भावना मायने रखती है। उन्होंने कहा कि ‘हम एक हैं और हमारी टीम एक है’ का भाव खेल से आगे भी जरूरी है। यही भावना संस्था और राष्ट्र की एकता को मजबूत करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ संदेश का उल्लेख किया। बच्चों से अपनी रुचि के कम से कम एक खेल से जुड़ने की अपील की। खेल प्रतिभाओं को मंच देने पर जोर गेम्स एंड स्पोर्ट्स कमिटी के अध्यक्ष प्रो. प्रवीण कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सुविधाओं और प्रशिक्षण पर काम किया जा रहा है। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराने का प्रयास भी जारी है।
शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा खेल गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। प्रतियोगिताओं के जरिए उनकी प्रतिभा को निखारा जा सकता है।
प्रो. चेतना जायसवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आंचल भारती को पहला स्थान समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। ताइक्वांडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं कशिश, अन्विका और पिहू को सम्मान मिला।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आंचल भारती ने पहला स्थान हासिल किया। विशाखा और राहुल कुमार दूसरे स्थान पर रहे। पूर्णिमा प्रदर्शी रावत और रंजन कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
क्विज प्रतियोगिता में प्रियंशु कुमारी प्रथम रहीं। रिया कुमारी ने दूसरा और आदित्य राज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
चार स्कूलों के बीच कबड्डी मुकाबला
सीयूएसबी के ‘कैंपस फॉर कम्युनिटी’ अभियान के तहत कबड्डी प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें मध्य विद्यालय टेपा फतेहपुर, मध्य विद्यालय धर्मशाला, मध्य विद्यालय नेपा फतेहपुर और मध्य विद्यालय कोसमा की टीमों ने हिस्सा लिया।
मुकाबले में मध्य विद्यालय टेपा फतेहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता अपने नाम की।
कार्यक्रम में डीएसडब्ल्यू प्रो. पवन कुमार मिश्रा, डॉ. केतुल कुमार, प्रो. जय प्रकाश, डॉ. हेमंत सिंह, डॉ. आतिश दास, रेनू, शशि रंजन और डॉ. प्रीति समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।

