कानपुर के परेड मैदान में रामलीला और दशहरा मेले के दौरान भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। मंगलवार, 20 अक्टूबर को शाम 5 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक परेड और आसपास के प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यातायात व्यवस्था में बदलाव के लिए 10 स्थान तय किए गए हैं। वहीं, मेला देखने आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए 6 जगह व्यवस्था की गई है। दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान शहर में जाम से बचने के लिए यातायात पुलिस ने प्रमुख मार्गों का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों ने व्यापारियों से बात कर वन-वे व्यवस्था और यातायात संबंधी समस्याओं पर चर्चा की। 10 स्थानों पर बदलाव, 6 जगह पार्किंग परेड मैदान में रामलीला और दशहरा मेले के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस ने 10 स्थानों पर व्यवस्था बदली है। यह डायवर्जन मंगलवार, 20 अक्टूबर को शाम 5 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा। मेले में आने वाले लोगों के वाहनों के लिए 6 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करें और डायवर्जन के दौरान यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

