मुरैना। शनि अमावस्या पर ऐंती पर्वत स्थित शनिधाम मेले में स्वास्थ्य विभाग श्रीवास समाज के लोगों को एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूक किया। सिविल अस्पताल जौरा के आईसीटीसी काउंसलर ने एमपीडब्ल्यू अर्पण दुबे के सहयोग से संक्रमण के कारणों और बचाव के उपाय बताए। नाई बंधुओं को प्रत्येक मुंडन में नया ब्लेड इस्तेमाल करने की समझाइश दी गई। अभियान के दौरान नाई बंधुओं को नि:शुल्क नए ब्लेड के पैकेट बांटे।

