महाराजा अग्रसेन का 5150वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया:भव्य शोभायात्रा में 24 से ज्यादा झांकियां, 501 महिलाओं ने एक रंग के कपड़े पहने

महाराजा अग्रसेन का 5150वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया:भव्य शोभायात्रा में 24 से ज्यादा झांकियां, 501 महिलाओं ने एक रंग के कपड़े पहने

फिरोजाबाद में रविवार रात महाराजा अग्रसेन का 5150वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें दो दर्जन से ज्यादा धार्मिक झांकियां, छह बैंड और महारानी माधवी का डोला मुख्य आकर्षण रहे। एक रंग के कपड़ों में 501 महिलाएं भी शोभायात्रा में शामिल हुईं। शोभायात्रा जीवाराम चौक स्थित राधाकृष्ण मंदिर से शुरू हुई। समाजसेवी देवीचरण अग्रवाल ने आरती की। कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, विधायक मनीष असीजा और महापौर कामिनी राठौर ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए अग्रसेन चौक रामलीला चौराहा पहुंची और महाराजा अग्रसेन स्कूल परिसर में खत्म हुई। संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया शोभायात्रा में भगवान गणेश, जगन्नाथ, खाटू श्याम, राधा-कृष्ण सहित कई देवी-देवताओं की झांकियां थीं। नासिक और इटावा के बैंड की धुन पर युवा नाचते चल रहे थे। काली अखाड़ों के कलाकारों ने अनोखे करतब दिखाए। शहर में 30 से ज्यादा जगहों पर संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *