झुंडपुरा। शारदीय नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही नगर में घट स्थापना कर मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजमान की गईं। इस अवसर पर बैंड-बाजों और जयकारों के बीच प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली। सदर बाजार स्थित प्राचीन चामड़ माता मंदिर सहित रावत गली, पसार मोहल्ला, काली माता मंदिर और गढ़ी परिसर समेत विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं।

