शेखपुरा पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि:SP हिमांशु ने की अध्यक्षता, 1959 के शहीदों को भी किया याद

शेखपुरा पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि:SP हिमांशु ने की अध्यक्षता, 1959 के शहीदों को भी किया याद

शेखपुरा में स्थानीय बाजिदपुर स्थित पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस मौके पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। समारोह की अध्यक्षता एसपी हिमांशु ने की। इसमें एएसपी डॉ. राकेश कुमार, डीएसपी लाइन मनीष कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हुए। सभी ने शस्त्र उल्टा कर शहीद पुलिसकर्मियों को फूल चढ़ाए। मौके से आई तस्वीरें…. 10 भारतीय पुलिसकर्मियों के सम्मान में आयोजन एसपी हिमांशु ने बताया कि यह दिवस 1959 में चीनी सैनिकों के धोखे से शहीद हुए 10 भारतीय पुलिसकर्मियों के सम्मान में हर साल मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उन सभी पुलिसकर्मियों के कार्यों का सम्मान है, जिन्होंने देश सेवा में अपनी जान गंवाई। उनके बलिदान से हमें देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर सभी ने वीर शहीदों को याद करते हुए नमन किया। शेखपुरा में स्थानीय बाजिदपुर स्थित पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस मौके पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। समारोह की अध्यक्षता एसपी हिमांशु ने की। इसमें एएसपी डॉ. राकेश कुमार, डीएसपी लाइन मनीष कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हुए। सभी ने शस्त्र उल्टा कर शहीद पुलिसकर्मियों को फूल चढ़ाए। मौके से आई तस्वीरें…. 10 भारतीय पुलिसकर्मियों के सम्मान में आयोजन एसपी हिमांशु ने बताया कि यह दिवस 1959 में चीनी सैनिकों के धोखे से शहीद हुए 10 भारतीय पुलिसकर्मियों के सम्मान में हर साल मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उन सभी पुलिसकर्मियों के कार्यों का सम्मान है, जिन्होंने देश सेवा में अपनी जान गंवाई। उनके बलिदान से हमें देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर सभी ने वीर शहीदों को याद करते हुए नमन किया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *