शिवसेना शिंदे गुट के राजस्थान प्रदेश प्रमुख मनजीतपाल सिंह सांवराद ने सोहन सिंह राव को शिवसेना का पाली जिला प्रमुख मनोनीत किया गया है। जयपुर में शिवसेना के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं शिवसैनिकों की उपस्थिति में उन्हें जिला प्रमुख पद का नियुक्ति पत्र सौंपा गया। नियुक्ति के बाद पाली आने पर उनका शिवसेना कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने शिवाजी सर्किल पर अभिनंदन किया। इस दौरान आतिशबाजी की गई। एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रतन सिंह परिहार, 72 फुट बालाजी के ओम महाराज, राजू सिंह परिहार, भैरू सिंह परिहार, दीपक जोशी, एडवोकेट विशाल सैनी, जुगल किशोर, भीमराज प्रजापत, नरेश राव, अमित सिंह राव, अर्जुन राव, विनोद डाबी, रणवीर सिंह गिरदड़ा, महेंद्र शर्मा, शंकर कुमावत, किशन वैष्णव, राहुल ठाकरे सहित कई शिवसैनिक एवं शहरवासी मौजूद रहे।

