शिक्षक शमशाद हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख चमन गिरफ्तार:20 हजार रुपए का इनामी था, पुलिस ने गुप्त सूचना पर पकड़ा

शिक्षक शमशाद हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख चमन गिरफ्तार:20 हजार रुपए का इनामी था, पुलिस ने गुप्त सूचना पर पकड़ा

मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में शिक्षक शमशाद हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख चमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। चमन पर 20 हजार रुपये का इनाम था। सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने उसे पकड़ा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी नगर थाना क्षेत्र के मधुबन छावनी चौक से धर्म समाज की तरफ जा रहा है। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसे रास्ते से ही पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सड़क जाम कर किया था विरोध यह घटना 17 तारीख को हुई थी। शिक्षक शमशाद का स्कूल से लौटते समय अपहरण कर लिया गया था। अपराधियों ने उन्हें पीट-पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया और सड़क किनारे फेंक दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। इस घटना के बाद परिजनों में काफी गुस्सा था। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सदर अस्पताल चौक पर सड़क जाम कर विरोध किया था। वे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने घटना के अगले दिन ही मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख चमन पर 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की। दूसरे आरोपियों की भी तलाश कर रही पुलिस सदर डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था। यह टीम लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर बंजरिया थाना लाई है। वहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपियों की भी तलाश कर रही है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत महसूस की है। ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में शिक्षक शमशाद हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख चमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। चमन पर 20 हजार रुपये का इनाम था। सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने उसे पकड़ा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी नगर थाना क्षेत्र के मधुबन छावनी चौक से धर्म समाज की तरफ जा रहा है। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसे रास्ते से ही पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सड़क जाम कर किया था विरोध यह घटना 17 तारीख को हुई थी। शिक्षक शमशाद का स्कूल से लौटते समय अपहरण कर लिया गया था। अपराधियों ने उन्हें पीट-पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया और सड़क किनारे फेंक दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। इस घटना के बाद परिजनों में काफी गुस्सा था। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सदर अस्पताल चौक पर सड़क जाम कर विरोध किया था। वे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने घटना के अगले दिन ही मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख चमन पर 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की। दूसरे आरोपियों की भी तलाश कर रही पुलिस सदर डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था। यह टीम लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर बंजरिया थाना लाई है। वहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपियों की भी तलाश कर रही है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत महसूस की है। ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *