India at Asian Games 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वूमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। यह एशियन गेम्स 2026 में भी भारत का पहला गोल्ड है।
India Wins First Gold at Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों ने देश को पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है। वूमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 216 रन बनाए, जिसमें स्मृति मंधाना ने 79 और ऋचा घोष ने 49 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। 217 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम…………….. रन पर ढेर हो गई। इस गोल्ड मेडल की वजह से भारतीय टीम ने मेडल टैली में भी लंबी छलांग लगाई है और 15वें स्थान से अब सीधे आठवें स्थान पर आ गई है।
शेफाली-स्मृति के बीच रिकॉर्ड साझेदारी
इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के फैसले को सही साबित किया और पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ 99 रन की साझेदारी कर दी। यह एशियन गेम्स इतिहास की किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।
इसके बाद शेफाली वर्मा 48 रन बनाकर आउट हो गईं और एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं। तो वहीं स्मृति मंधाना ने 11,000 इंटरनेशनल रन पूरे किए और अपना 37वां टी20 अर्धशतक भी लगाया। इसके अलावा उन्होंने शेफाली वर्मा के साथ 4000 रनों की साझेदारी भी पूरी कर ली, जो आज तक कोई भी जोड़ी इंटरनेशनल वूमेंस टी20 में नहीं कर पाई। दोनों के आउट होने के बाद ऋचा घोष ने आखिर में आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 22 गेंद में 49 रन ठोक दिए। शेफाली वर्मा ने जहां 29 गेंद में 48 रन बनाए, तो वहीं स्मृति मंधाना ने 45 गेंद में 79 रन की पारी खेली, जिसमें 7 छक्के शामिल थे।
49 रन पर ढेर हुई श्रीलंका की आधी टीम
217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। श्रीलंका की आधी टीम सिर्फ 49 रन पर पवेलियन लौट गई थी और यहीं से श्रीलंका की हार लगभग सुनिश्चित हो गई थी। बचा हुआ काम भारतीय गेंदबाजों ने करने में ज्यादा देर नहीं लगाया और पूरी टीम रन पर ढे हो गई। टीम इंडिया ने एशियन गेम्स वूमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा गोल्ड मेडल भी अपने नाम कर लिया।
2022 एशियन गेम्स में भी भारतीय टीम ने श्रीलंका को ही हराकर गोल्ड मेडल जीता था। अब क्रिकेट फैंस की नजर मेंस क्रिकेट टीम पर होगी, जो अपना गोल्ड मेडल डिफेंड करने उतरेगी। मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 24 सितंबर से होगी, लेकिन भारतीय टीम अपना मुकाबला 28 सितंबर को खेलेगी।
Sports – Patrika | CMS






