नोएडा एक्सप्रेस वे के समानांतर बनी यमुना पुश्ता रोड की लंबाई को 10 किमी और बढ़ाया जाएगा। इसे छह की बजाए 4 लेन का बनाया जाएगा। बनाने का काम सिचाईं विभाग करेगा डिटेल्ट प्रोजेक्ट रिपोर्ट के साथ डिजाइन भी विभाग ही बनाएगा। प्राधिकरण करीब 200 करोड़ रुपए का फंड सिचाईं विभाग को देगा। सिचाईं विभाग ने इसके तीन आप्शन बताए है। अभी ये रोड 11 किलोमीटर लंबी चार लेन की है। इसके सेकेंड फेज में 10 किमी लंबी रोड को और आगे बनाया जाएगा। ये एक्सटेंड रोड सेक्टर-135 से 150 तक जाएगी। इससे बनने से नोएडा एक्सप्रेस वे ट्रैफिक भार में कमी आएगी। ये एक्सटेंड रोड यमुना एक्सप्रेस वे पर एक रोटरी के जरिए जोड़ा जाएगा। जिससे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक एक नाया लिंक भी मिलेगा। वहां से 30 किमी एयरपोर्ट रहेगा। दिल्ली के लोगों को सहुलियत
इससके बनने से पुश्ता के एक तरफ बने आईटी और इंडस्ट्रियल सेक्टर में काम करने वाले और दिल्ली से एयरपोर्ट , लखनऊ, मथुरा और आगरा जाने वाले लोग नोएडा एक्सप्रेस की बजाए इससे सीधे यमुना एक्सप्रेस वे तक पहुंच सकेंगे। जिससे नोएडा एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक कम होगा। साथ ही पुश्ता बनने से बाढ़ का खतरा भी कम होगा। 10 किमी की रिसर्फेसिंग शुरू
पुश्ता रोड की रिसर्फेसिंग के लिए गढ्ढों से मिट्टी को हटाने का काम शुरू हो गया है। सड़क पर उगी घास और झाड़ियों को साफ किया गया है। इसके लिए 34 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 11 करोड़ रुपए प्राधिकरण सिचाईं विभाग को दे चुका है। ऐसे में यहां सड़क निर्माण शुरू किया जाएगा।

