शादी की सालगिरह से एक-दिन पहले युवक ने लगाया फंदा:पत्नी का पड़ोसी से चल रहा था अफेयर; 7 साल के बच्चे को लेकर हुई फरार

शादी की सालगिरह से एक-दिन पहले युवक ने लगाया फंदा:पत्नी का पड़ोसी से चल रहा था अफेयर; 7 साल के बच्चे को लेकर हुई फरार

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में एक 32 साल के युवक ने अपनी शादी की सालगिरह से एक दिन पहले (शुक्रवार रात को) फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पत्नी का उसके पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ अफेयर चल रहा था। जिसे लेकर अमित काफी परेशान रहता था। अमित के भाई ने अपनी भाभी पर साजिश के तहत प्रेमी के साथ मिलकर अमित की हत्या का आरोप लगाया है। अमित मजदूरी करता था। 2018 में हुई थी अमित और नेहा की शादी मृतक के छोटे भाई सुमित ने बताया- मेरे बड़े भाई अमित (32) की शादी 19 सितंबर 2018 को भरतपुर शहर के ही नोह बछामदी की रहने वाली नेहा से हुई थी। शादी के करीब 1 साल बाद ही नेहा का हमारे पड़ोसी राज दिवाकर से अफेयर शुरू हो गया। कुछ दिनों बाद अमित को नेहा और राज दिवाकर के अफेयर के बारे में पता लग गया। अमित ने इसके बारे में परिजनों को भी बताया। पति को पता लगने के बाद भी अफेयर चलता रहा सुमित ने बताया- नेहा को कई बार समझाया गया, लेकिन वह नहीं मानी। नेहा और अमित का एक 7 साल का बेटा अर्पित भी है। अमित ने नेहा के परिजनों को भी इसके बारे में बताया। नेहा के परिजनों ने उसे कभी नहीं समझाया। प्रेमी राज दिवाकर और नेहा मिलकर अमित को प्रताड़ित कर रहे थे। अमित को पता लगने के बाद भी नेहा और प्रेमी राज दिवाकर दोनों का अफेयर बंद नहीं हुआ। पंखे से लटका मिला अमित का शव आज यानि की 19 सितंबर को ​अमित की शादी की सालगिरह है। अमित का शव शुक्रवार रात उसके कमरे में पंखे के कुंडे से लटका हुआ मिला। जिसके बाद अमित के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घर से नेहा बेटे अर्पित को लेकर फरार हो गई थी। पुलिस ने शनिवार को अमित के शव का पोस्टमार्टम करवाया और, शव परिजनों को सौंप दिया। मामला दर्ज, जांच शुरू मथुरा गेट थाने के ASI शिव लाल ने बताया- सुमित ने अपने भाई के शव के पोस्टमॉर्टम के लिए मर्ग दर्ज करवाई है। जिसमें अमित और नेहा का झगड़ा बताया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *