वोटिंग करवा रहे BLO को आया हार्ट अटैक:चक्कर खा कर गिरे थे, बेहोशी की हालत में साथियों ने अस्पताल पहुंचाया

वोटिंग करवा रहे BLO को आया हार्ट अटैक:चक्कर खा कर गिरे थे, बेहोशी की हालत में साथियों ने अस्पताल पहुंचाया

झुंझुनूं में जिला परिषद और पंचायत समिति की वोटिंग करवा रहे BLO की तबीयत बिगड़ गई। अचानक उन्हें घबराहट हुई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है। अब पढ़िए मौके पर क्या हुआ था चुनाव ड्यूटी पर थे मंड्रेला थाने के SHO कैलाश चंद्र ने बताया- धत्तरवाला गांव में कैलाश चंद्र (46) पुत्र केसरदेव निवासी झीलों की ढाणी, धत्तरवाला की ड्यूटी थी। वे धत्तरवाला गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चुनाव ड्यूटी पर थे। बेहोश होकर गिर पड़े ड्यूटी के दौरान शाम को 6 बजे के करीब कैलाश चंद्र की अचानक तबीयत खराब हो गई। अचानक बेहोश होकर वो गिर गए। मौके पर तैनात पुलिसकर्मी और बूथ पर मौजूद कर्मचारी उन्हें अस्पताल ले गए। उन्हें इसके बाद उन्हें उपचार के लिए झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। BDK हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वे कुतुबपुर (चिड़ावा) के सरकारी स्कूल में टीचर के पद पर कार्यरत थे। पार्षद की हार्ट अटैक से मौत वहीं नोखा नगरपालिका के वार्ड नंबर 34 से निर्वाचित पार्षद आसुराम नायक (72) का हार्टअटैक से निधन हो गया। उन्हें सीने में दर्द के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे सड़क पर चलते-चलते गिर पड़े थे। जानकारी के अनुसार, सीपीआईएम (विकास मंच) की टिकट पर चुनाव जीतने के बाद नायक एक सप्ताह पहले नगरपालिका मंडल की पहली बैठक में शामिल हुए थे। उन्होंने बैठक में अपने वार्ड की समस्याओं के समाधान की बात रखी थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *