सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पूर्वी हरिहांस पंचायत के हसनपूरवा गांव में गुरुवार को पोखर में अधेड़ व्यक्ति का शव उपलाता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान हसनपूरवा गांव निवासी स्वर्गीय रामनाथ पांडेय का बेटा राजकुमार पांडेय (60) के रूप में हुई। मृतक के परिवार में तीन बेटियां हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना हुसैनगंज थाना पुलिस को दी। बताया जाता है कि गुरुवार को गांव के कुछ लोग शौच के लिए पोखर की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पोखर के पानी में उपलाते शव पर पड़ी। नशे का सेवन कर रहे थे – ग्रामीण शव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार के लोग भी पोखरे के पास पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार, शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि राजकुमार पांडेय की मौत देर शाम पोखरे में डूबने से हुई होगी। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वृद्धावस्था पेंशन की राशि मिलने के बाद राजकुमार पांडेय नशे का सेवन कर रहे थे। पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा ऐसे में आशंका है कि नशे की हालत में वह पोखरे के पास पहुंचे होंगे और किसी तरह पानी में गिर गए होंगे। हालांकि, यह ग्रामीणों की ओर से जताई गई आशंका है। मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलने के बाद हुसैनगंज थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। तीनों पुत्रियों सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद ने बताया कि पोखरे से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही राजकुमार पांडेय की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पूर्वी हरिहांस पंचायत के हसनपूरवा गांव में गुरुवार को पोखर में अधेड़ व्यक्ति का शव उपलाता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान हसनपूरवा गांव निवासी स्वर्गीय रामनाथ पांडेय का बेटा राजकुमार पांडेय (60) के रूप में हुई। मृतक के परिवार में तीन बेटियां हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना हुसैनगंज थाना पुलिस को दी। बताया जाता है कि गुरुवार को गांव के कुछ लोग शौच के लिए पोखर की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पोखर के पानी में उपलाते शव पर पड़ी। नशे का सेवन कर रहे थे – ग्रामीण शव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार के लोग भी पोखरे के पास पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार, शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि राजकुमार पांडेय की मौत देर शाम पोखरे में डूबने से हुई होगी। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वृद्धावस्था पेंशन की राशि मिलने के बाद राजकुमार पांडेय नशे का सेवन कर रहे थे। पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा ऐसे में आशंका है कि नशे की हालत में वह पोखरे के पास पहुंचे होंगे और किसी तरह पानी में गिर गए होंगे। हालांकि, यह ग्रामीणों की ओर से जताई गई आशंका है। मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलने के बाद हुसैनगंज थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। तीनों पुत्रियों सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद ने बताया कि पोखरे से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही राजकुमार पांडेय की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

