विधायक विजय खेमका ने सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर, पंचायत विकास शिविर और संत रविदास विकास शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का उनके क्षेत्र में ही समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ऐसे में शिविरों में लिए गए आवेदनों की मॉनिटरिंग और समय पर निष्पादन जरूरी है। उन्होंने सरकार के निर्देश पर प्रखंडों की पंचायतों और नगर निगम के वार्डों में प्रत्येक माह प्रथम और तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें आम लोगों की विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के आवेदन लिए जाते हैं और उनकी प्रविष्टि सहयोग पोर्टल एवं विशेष रजिस्टर में की जाती है। डीएम को पत्र भेजकर जुलाई 2026 से अब तक पूर्णिया विधानसभा सहित पूरे जिले में आयोजित शिविरों में आए आवेदनों की विभागवार और पंचायत व वार्ड वार स्थिति उपलब्ध कराने को कहा है। इसमें प्राप्त, निष्पादित और लंबित आवेदनों की संख्या के साथ निर्धारित समय-सीमा में निपटाए गए मामलों का ब्योरा भी मांगा गया है। प्रशासन से यह भी पूछा गया है कि न्यायालय से संबंधित मामलों को छोड़कर वास्तव में कितने आवेदन लंबित हैं। इससे लंबित मामलों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। विधायक ने शिविरों में आवेदन देने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया है।
विधायक ने नगर आयुक्त, एसडीओ , बीडीओ और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिविरों में प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा है। भास्कर न्यूज | पूर्णिया श्रीकृष्ण परिषद पटना के तत्वावधान में जिला प्रेक्षागृह में कैंसर जागरूकता को लेकर बुद्धिजीवियों की संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का संयोजन अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के बिहार उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरविंद कुमार अमर ने किया। संगोष्ठी में पटना हाईकोर्ट के सरकारी अधिवक्ता सुरेश कुमार, पूर्व पुलिस उपाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, डॉ. शिव मुनी यादव, डॉ. अमन कुमार, संस्थापक सचिव शिव नारायण प्रसाद सिंह यादव, डॉ. रिंकु कुमारी, खुशबु भारती, सोनी, सारिका और सोनी देवी समेत कई लोग मौजूद थे। संगोष्ठी में मौजूद चिकित्सकों, प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने कैंसर के कारण, बचाव और उपचार को लेकर लोगों को जानकारी दी। दिल्ली एम्स के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता और समय पर जांच से बीमारी की पहचान शुरुआती स्तर पर की जा सकती है। उन्होंने लोगों से लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने की अपील की। उन्होंने जरूरतमंद मरीजों को एम्स अथवा देश के अन्य कैंसर सेंटरों में इलाज के दौरान हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। श्रीकृष्ण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व कलेक्टर डॉ. गोरे लाल यादव ने कैंसर से जुड़े अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इलाज पर लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद वह अपनी पत्नी को इस बीमारी से नहीं बचा सके। उन्होंने कहा कि इस अनुभव ने उन्हें कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान निर्धन और मेधावी छात्रों के लिए श्रीकृष्ण परिषद की ओर से फुलवारीशरीफ, पटना में निर्माणाधीन जी+3 छात्रावास के लिए एक लाख रुपए का चेक सहयोग के रूप में दिया गया। राशि परिषद के अध्यक्ष डॉ. गोरे लाल यादव, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार और कार्यकारिणी सदस्य अरविंद कुमार अमर को सौंपा गया। सहयोग देने वाले प्रतिनिधियों ने छात्रावास के निर्माण में आगे भी मदद का आश्वासन दिया। आयोजक अरविंद कुमार अमर ने कैंसर जागरूकता को लेकर संगोष्ठी आयोजित करने के लिए वक्ताओं और सहयोगियों का आभार जताया। विधायक विजय खेमका ने सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर, पंचायत विकास शिविर और संत रविदास विकास शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का उनके क्षेत्र में ही समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ऐसे में शिविरों में लिए गए आवेदनों की मॉनिटरिंग और समय पर निष्पादन जरूरी है। उन्होंने सरकार के निर्देश पर प्रखंडों की पंचायतों और नगर निगम के वार्डों में प्रत्येक माह प्रथम और तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें आम लोगों की विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के आवेदन लिए जाते हैं और उनकी प्रविष्टि सहयोग पोर्टल एवं विशेष रजिस्टर में की जाती है। डीएम को पत्र भेजकर जुलाई 2026 से अब तक पूर्णिया विधानसभा सहित पूरे जिले में आयोजित शिविरों में आए आवेदनों की विभागवार और पंचायत व वार्ड वार स्थिति उपलब्ध कराने को कहा है। इसमें प्राप्त, निष्पादित और लंबित आवेदनों की संख्या के साथ निर्धारित समय-सीमा में निपटाए गए मामलों का ब्योरा भी मांगा गया है। प्रशासन से यह भी पूछा गया है कि न्यायालय से संबंधित मामलों को छोड़कर वास्तव में कितने आवेदन लंबित हैं। इससे लंबित मामलों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। विधायक ने शिविरों में आवेदन देने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया है।
विधायक ने नगर आयुक्त, एसडीओ , बीडीओ और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिविरों में प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा है। भास्कर न्यूज | पूर्णिया श्रीकृष्ण परिषद पटना के तत्वावधान में जिला प्रेक्षागृह में कैंसर जागरूकता को लेकर बुद्धिजीवियों की संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का संयोजन अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के बिहार उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरविंद कुमार अमर ने किया। संगोष्ठी में पटना हाईकोर्ट के सरकारी अधिवक्ता सुरेश कुमार, पूर्व पुलिस उपाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, डॉ. शिव मुनी यादव, डॉ. अमन कुमार, संस्थापक सचिव शिव नारायण प्रसाद सिंह यादव, डॉ. रिंकु कुमारी, खुशबु भारती, सोनी, सारिका और सोनी देवी समेत कई लोग मौजूद थे। संगोष्ठी में मौजूद चिकित्सकों, प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने कैंसर के कारण, बचाव और उपचार को लेकर लोगों को जानकारी दी। दिल्ली एम्स के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता और समय पर जांच से बीमारी की पहचान शुरुआती स्तर पर की जा सकती है। उन्होंने लोगों से लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने की अपील की। उन्होंने जरूरतमंद मरीजों को एम्स अथवा देश के अन्य कैंसर सेंटरों में इलाज के दौरान हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। श्रीकृष्ण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व कलेक्टर डॉ. गोरे लाल यादव ने कैंसर से जुड़े अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इलाज पर लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद वह अपनी पत्नी को इस बीमारी से नहीं बचा सके। उन्होंने कहा कि इस अनुभव ने उन्हें कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान निर्धन और मेधावी छात्रों के लिए श्रीकृष्ण परिषद की ओर से फुलवारीशरीफ, पटना में निर्माणाधीन जी+3 छात्रावास के लिए एक लाख रुपए का चेक सहयोग के रूप में दिया गया। राशि परिषद के अध्यक्ष डॉ. गोरे लाल यादव, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार और कार्यकारिणी सदस्य अरविंद कुमार अमर को सौंपा गया। सहयोग देने वाले प्रतिनिधियों ने छात्रावास के निर्माण में आगे भी मदद का आश्वासन दिया। आयोजक अरविंद कुमार अमर ने कैंसर जागरूकता को लेकर संगोष्ठी आयोजित करने के लिए वक्ताओं और सहयोगियों का आभार जताया।

