गर्भवती पत्नी की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप:लुधियाना में मायके वालों ने पति पर गला घोंटने का आरोप लगाया, पति-दादा हिरासत में

गर्भवती पत्नी की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप:लुधियाना में मायके वालों ने पति पर गला घोंटने का आरोप लगाया, पति-दादा हिरासत में

लुधियाना में 25 साल की महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। वह तीन महीने की प्रेग्नेंट थी। मायके वालों ने उसके पति पर हत्या आरोप लगाते हुए कहा कि इसने पहले मारपीट की, फिर गला घोंटकर मार डाला। उन्होंने कहा कि उसे गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। मृतका की पहचान हरप्रीत कौर निवासी गांव बुर्ज लिट्टां के नाम से हुई। पुलिस ने उसके पति जसप्रीत सिंह और दादा जोगिंदर सिंह को हिरासत में लिया है। थाना सुधार प्रभारी कुलविंदर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लुधियाना सिविल अस्पताल भेज दिया है। खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…..

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *