पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातक चौथे सेमेस्टर की परीक्षा से पहले नामांकन, रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया को लेकर छात्रों का आक्रोश सामने आया। सोमवार को छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों के प्रदर्शन के कारण दिन भर परीक्षा विभाग का कामकाज प्रभावित रहा। छात्रों को आक्रोशित देख डीएसडब्ल्यू प्रो. अरविंद कुमार वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि, छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे और विरोध जारी रखा। विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र अंकुर यादव, नगम कुमार, संगम राज, सुधांशु कुमार, अंकित यादव, राहुल कुमार समेत अन्य ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय स्तर पर नामांकन और परीक्षा प्रक्रिया पूरी करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। इसके कारण सैकड़ों विद्यार्थी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा प्रक्रिया से वंचित होने की स्थिति में हैं। छात्रों के अनुसार, 26 अगस्त तक नामांकन एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चली। इसके बाद 31 अगस्त से 4 सितंबर तक परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया। 5 सितंबर को कुछ घंटों के लिए पोर्टल दोबारा खोला गया। अब 8 सितंबर से परीक्षा शुरू होनी है। छात्रों ने बताया कि तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने कॉलेज में शुल्क जमा कर 28 अगस्त को तीसरे सेमेस्टर में ही दोबारा नामांकन कराया। इस कारण उनका चौथे सेमेस्टर में समय पर नामांकन नहीं हो सका। पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातक चौथे सेमेस्टर की परीक्षा से पहले नामांकन, रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया को लेकर छात्रों का आक्रोश सामने आया। सोमवार को छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों के प्रदर्शन के कारण दिन भर परीक्षा विभाग का कामकाज प्रभावित रहा। छात्रों को आक्रोशित देख डीएसडब्ल्यू प्रो. अरविंद कुमार वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि, छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे और विरोध जारी रखा। विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र अंकुर यादव, नगम कुमार, संगम राज, सुधांशु कुमार, अंकित यादव, राहुल कुमार समेत अन्य ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय स्तर पर नामांकन और परीक्षा प्रक्रिया पूरी करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। इसके कारण सैकड़ों विद्यार्थी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा प्रक्रिया से वंचित होने की स्थिति में हैं। छात्रों के अनुसार, 26 अगस्त तक नामांकन एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चली। इसके बाद 31 अगस्त से 4 सितंबर तक परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया। 5 सितंबर को कुछ घंटों के लिए पोर्टल दोबारा खोला गया। अब 8 सितंबर से परीक्षा शुरू होनी है। छात्रों ने बताया कि तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने कॉलेज में शुल्क जमा कर 28 अगस्त को तीसरे सेमेस्टर में ही दोबारा नामांकन कराया। इस कारण उनका चौथे सेमेस्टर में समय पर नामांकन नहीं हो सका।

