विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया

विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया

डाक बंगला रोड स्थित शिशु विद्या भारती ने गुरुवार को नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता रैली निकाली। रैली में स्कूल के छोटे बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों के हाथों में नशा मुक्ति के पोस्टर और बैनर रहे। बच्चों ने नारे लगाए। लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। रैली स्कूल परिसर से शुरू हुई। खाटीन, सोनार मोहल्ला समेत शहर के अलग-अलग रास्तों से गुजरी। रैली वापस स्कूल परिसर पहुंची। बच्चों ने शराब और दूसरे नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान बताए। प्रधानाध्यापक अवध बिहारी चंद्रा ने कहा कि शराब और नशीले पदार्थ स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। परिवार टूटने की बड़ी वजह बनते हैं। नशे की आदत से पूरा परिवार प्रभावित होता है। बच्चों के भविष्य पर बुरा असर पड़ता है। निदेशक रवि सिन्हा ने कहा कि कम उम्र के बच्चे और युवा भी नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। नशे की हालत में वाहन चलाने से सड़क हादसों का खतरा बढ़ता है। कई बार लोगों की असमय मौत हो जाती है। कई परिवारों के बच्चे कम उम्र में माता-पिता को खोकर अनाथ हो जाते हैं। उन्होंने बच्चों से खुद नशे से दूर रहने की अपील की। परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने को कहा। कार्यक्रम में स्कूल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बच्चों ने पौधरोपण किया। शिक्षकों ने पेड़ों का महत्व बताया। पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। पौधों की देखभाल करने को कहा। शिक्षिका ब्यूटी कुमारी ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। छात्राओं से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की। सहायक शिक्षिका कोकिला सिन्हा, विभा सिन्हा और आंचल कुमारी ने बच्चों को स्कूल परिसर के साथ-साथ आसपास स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया। खुद की स्वच्छता बनाए रखने को कहा। कार्यक्रम में बच्चों में नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर उत्साह दिखा। डाक बंगला रोड स्थित शिशु विद्या भारती ने गुरुवार को नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता रैली निकाली। रैली में स्कूल के छोटे बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों के हाथों में नशा मुक्ति के पोस्टर और बैनर रहे। बच्चों ने नारे लगाए। लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। रैली स्कूल परिसर से शुरू हुई। खाटीन, सोनार मोहल्ला समेत शहर के अलग-अलग रास्तों से गुजरी। रैली वापस स्कूल परिसर पहुंची। बच्चों ने शराब और दूसरे नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान बताए। प्रधानाध्यापक अवध बिहारी चंद्रा ने कहा कि शराब और नशीले पदार्थ स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। परिवार टूटने की बड़ी वजह बनते हैं। नशे की आदत से पूरा परिवार प्रभावित होता है। बच्चों के भविष्य पर बुरा असर पड़ता है। निदेशक रवि सिन्हा ने कहा कि कम उम्र के बच्चे और युवा भी नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। नशे की हालत में वाहन चलाने से सड़क हादसों का खतरा बढ़ता है। कई बार लोगों की असमय मौत हो जाती है। कई परिवारों के बच्चे कम उम्र में माता-पिता को खोकर अनाथ हो जाते हैं। उन्होंने बच्चों से खुद नशे से दूर रहने की अपील की। परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने को कहा। कार्यक्रम में स्कूल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बच्चों ने पौधरोपण किया। शिक्षकों ने पेड़ों का महत्व बताया। पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। पौधों की देखभाल करने को कहा। शिक्षिका ब्यूटी कुमारी ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। छात्राओं से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की। सहायक शिक्षिका कोकिला सिन्हा, विभा सिन्हा और आंचल कुमारी ने बच्चों को स्कूल परिसर के साथ-साथ आसपास स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया। खुद की स्वच्छता बनाए रखने को कहा। कार्यक्रम में बच्चों में नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर उत्साह दिखा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *