श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा डाल्टनगंज-मेदिनीनगर ने गुरुवार को बीएस इंटर कॉलेज कुवंरबांध में पौधा वितरण कार्यक्रम किया। समूह के 20 सूत्री कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को 330 फलदार कलमी आम के पौधे दिए गए। पौधे पाकर विद्यार्थियों ने खुशी जताई। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कॉलेज के निदेशक निखिल गुप्ता ने समूह के जनोपयोगी कार्यक्रमों की सराहना की। आश्रम के पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पाटन थाना के एएसआई सत्येंद्र दुबे भी पहुंचे। शाखा के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि श्री सर्वेश्वरी समूह आध्यात्मिक और सामाजिक संस्था है। संस्था राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर काम करती है। पर्यावरण संरक्षण के लिए देशभर में पौधारोपण और पौधा वितरण कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का कर्तव्य देशहित से जुड़ा होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे और सामाजिक दुष्कृत्यों से दूर रहने की अपील की। कहा, नशा नाश की जड़ है। युवा इससे बचें। देश निर्माण में भागीदारी करें। प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि समूह कुष्ठ रोगियों का नि:शुल्क इलाज सहित कई सामाजिक काम करता रहा है। संस्था का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। मौके पर एएसआई सत्येंद्र दुबे, व्यवस्थापक योगेंद्र सिंह ने भी विचार रखे। सुधीर सिंह ने समूह के सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। संचालन शिक्षक सत्यम ने किया। कार्यक्रम में डॉ. नरसिंह सिंह, ललित सिंह, सौरव यादव, प्राचार्य काजल गुप्ता, शिक्षिका प्रिंटी सिंह, नेहा मेहता, नेहा पाण्डेय, मनीष कुमार, इंदेश कुमार, कृष्णा कुमार, दानीश कुमार, ओम कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा डाल्टनगंज-मेदिनीनगर ने गुरुवार को बीएस इंटर कॉलेज कुवंरबांध में पौधा वितरण कार्यक्रम किया। समूह के 20 सूत्री कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को 330 फलदार कलमी आम के पौधे दिए गए। पौधे पाकर विद्यार्थियों ने खुशी जताई। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कॉलेज के निदेशक निखिल गुप्ता ने समूह के जनोपयोगी कार्यक्रमों की सराहना की। आश्रम के पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पाटन थाना के एएसआई सत्येंद्र दुबे भी पहुंचे। शाखा के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि श्री सर्वेश्वरी समूह आध्यात्मिक और सामाजिक संस्था है। संस्था राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर काम करती है। पर्यावरण संरक्षण के लिए देशभर में पौधारोपण और पौधा वितरण कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का कर्तव्य देशहित से जुड़ा होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे और सामाजिक दुष्कृत्यों से दूर रहने की अपील की। कहा, नशा नाश की जड़ है। युवा इससे बचें। देश निर्माण में भागीदारी करें। प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि समूह कुष्ठ रोगियों का नि:शुल्क इलाज सहित कई सामाजिक काम करता रहा है। संस्था का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। मौके पर एएसआई सत्येंद्र दुबे, व्यवस्थापक योगेंद्र सिंह ने भी विचार रखे। सुधीर सिंह ने समूह के सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। संचालन शिक्षक सत्यम ने किया। कार्यक्रम में डॉ. नरसिंह सिंह, ललित सिंह, सौरव यादव, प्राचार्य काजल गुप्ता, शिक्षिका प्रिंटी सिंह, नेहा मेहता, नेहा पाण्डेय, मनीष कुमार, इंदेश कुमार, कृष्णा कुमार, दानीश कुमार, ओम कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

