जयपुर शहर में लोग अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें सीवरेज, सड़क और जलभराव से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी परेशानी सामने ला रहे हैं। इन समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… वार्ड पार्षद भवानी सिंह राजावत बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ राजीव विहार से सुधीर कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि सीवरेज का पानी बाहर आकर सड़क पर फैल रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी और आसपास गंदगी भी फैल रही थी। समस्या सामने आने के बाद वार्ड पार्षद भवानी सिंह राजावत ने मामले में कार्रवाई करवाते हुए सीवरेज की समस्या का समाधान करवा दिया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए वार्ड पार्षद भवानी सिंह राजावत को आज का ‘पब्लिक के स्टार’ चुना गया। नांगल जैसा बोहरा में सड़क बनी, लोगों को मिली राहत नांगल जैसा बोहरा, सूरज नगर से आशीष शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में सड़क नहीं होने के कारण पानी भरा रहता है। पानी जमा रहने से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए यहां सड़क का निर्माण करवा दिया गया। सड़क बनने के बाद जलभराव की समस्या दूर हुई और लोगों को आने-जाने में राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है… मोदीखाना में 3-4 दिन से सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो मोदीखाना से सुनील सोनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले 3-4 दिनों से सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो हो रहा है। चैंबर से गंदा पानी बाहर आने के कारण आसपास परेशानी हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से सीवरेज चैंबर की सफाई करवाकर ओवरफ्लो की समस्या दूर करने की मांग की है। रेलवे स्टेशन रोड पर सड़क में हुए गड्ढे, वाहन चालक परेशान रेलवे स्टेशन रोड, कांति नगर से शंकर गुर्जर ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर-100 में सड़क पर बहुत ज्यादा गड्ढे हो गए हैं। सड़क खराब होने के कारण वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत करवाकर गड्ढे भरने की मांग की है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.’भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:जवाहर नगर में बनी नई रोड, पेयजल समस्या भी सुलझी, खुले में कचरा, बेसहारा पशु बिगाड़ रहे शहर की छवि 2.ओम थानवी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 3.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर 4.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 5.XEN निधि जैन बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 6. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 7.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 8.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 9.ओम थानवी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें 10.जयपुर शहर में कचरे के ढेर, चोक सीवर और जलभराव:’भास्कर समाधान’ की पहल से जागा प्रशासन, दशरथ सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’

