सीकर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और सड़क से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी परेशानी सामने ला रहे हैं, जिन पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… जेईएन दीपिका बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’ चांदपोल से अरुण जोशी ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद पड़ी हुई है। लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद जेईएन दीपिका ने कार्रवाई करवाते हुए बंद स्ट्रीट लाइट को ठीक करवा दिया। लाइट चालू होने से क्षेत्र में रोशनी हुई और लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए जेईएन दीपिका को आज की ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया। धोबियों का मोहल्ला में नाली की सफाई कर समस्या दूर की धोबियों का मोहल्ला से श्रवण कुमार ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में नाली की सफाई नहीं हो रही है। नालियां ब्लॉक होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही थी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए नालियों की सफाई करवा दी गई। इससे पानी की निकासी बेहतर हुई और लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है… जगमालपुरा में 10 साल से नहीं बनी नालियां जगमालपुरा से सुरेश कुमार सामरिया ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले 10 साल से नालियां ही नहीं बनी हुई हैं। नाली की व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी की निकासी में परेशानी होती है और लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से क्षेत्र में नालियों का निर्माण करवाने की मांग की है। रोशनगंज वार्ड-4 में नाली का कवर टूटा मोचीवाड़ा रोड से मोहम्मद इमरान ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया कि रोशनगंज वार्ड नंबर-4 में नाली का कवर टूटा हुआ है। नाली का कवर टूटने से यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही खुले हिस्से के कारण हादसे का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से नाली का कवर जल्द ठीक करवाने की मांग की है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. ‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:20 दिन से परेशान लोग, विभाग ने खोदीं सड़कें–गलियां, काम भी बंद किया, एईएन वाजिद अहमद बने ‘स्टार ऑफिसर’ 2.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 3. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 4.जेईएन हरिराम बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 5.एईएन अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:शहर में ‘भास्कर समाधान’ पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 6. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 7.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 8.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 9.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 10.एईएन विकास मिश्रा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें

