वाराणसी के डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों का अस्पताल में हंगामा,इलाज में लापरवाही का आरोप… मौके पर पुलिस तैनात

वाराणसी के डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों का अस्पताल में हंगामा,इलाज में लापरवाही का आरोप… मौके पर पुलिस तैनात

वाराणसी शहर के ओरियाना हॉस्पिटल में 28 वर्षीय नीलम पटेल की मौत के बाद बुधवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि नीलम की डिलीवरी के बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले प्रज्ञा हॉस्पिटल से ओरियाना हॉस्पिटल रेफर किया गया। यहां पहुंचने के बाद काफी देर तक इलाज की जानकारी नहीं दी गई और बाद में उनकी मौत की सूचना मिली। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। वार्ड नंबर 39 के BJP पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू भी मौके पर मौजूद रहे। अब परिजन प्रज्ञा अस्पताल के खिलाफ कारवाई की मांग कर रहे। डिलीवरी के बाद बिगड़ी तबीयत मृतका के भाई आशीष कुमार पटेल के अनुसार, उन्होंने अपनी बहन नीलम को मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे प्रज्ञा हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। दोपहर करीब एक बजे ऑपरेशन से डिलीवरी हुई। उनका दावा है कि डिलीवरी के बाद नीलम की हालत सामान्य थी। रात करीब 10 बजे उन्हें दर्द हुआ तो नर्स को बुलाया गया। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन दिए जाने के बाद नीलम का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ने लगा और उनकी घबराहट भी बढ़ गई। आशीष के मुताबिक, इसके बाद नीलम को अस्पताल के आईसीयू में ले जाने की बात कही गई। वहां भी इंजेक्शन देने के बाद उनकी हालत में उतार-चढ़ाव होता रहा। स्थिति गंभीर होने पर परिजनों को बाहर कर दिया गया। सुबह 4:30 बजे ओरियाना में कराया गया भर्ती आशीष का आरोप है कि प्रज्ञा हॉस्पिटल की ओर से नीलम को बेहतर इलाज के लिए ओरियाना हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि वहां बेहतर सुविधाएं और बड़ा ऑपरेशन थिएटर है। इसके बाद एंबुलेंस से बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे नीलम को ओरियाना हॉस्पिटल लाया गया। परिजनों ने सीसीटीवी जांच की,बोले-प्रज्ञा अस्पताल पर हो कार्रवाई परिजनों के अनुसार, यहां पहुंचने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने नीलम की जांच की और उनकी नब्ज ठीक से नहीं चलने की बात कही। उन्हें नीचे इंतजार करने को कहा गया। आशीष का दावा है कि करीब डेढ़ घंटे तक परिवार के लोग इस उम्मीद में इंतजार करते रहे कि मरीज की हालत में सुधार होगा। बाद में एक रिश्तेदार ऊपर गए तो उन्हें नीलम की मौत होने की जानकारी मिली। पुलिस करेगी जांच मौके पर पहुंचे भेलूपुर थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि परिजनों को समझा बूझकर शांत किया गया है उनके शिकायत की जांच की जा रही है। ओरियाना अस्पताल प्रशासन ने बताया कि जब मरीज मौके पर पहुंची थी तो उसकी हालत गंभीर था। बचाने की प्रयास किया गया लेकिन उसकी मौत हो गई है। अब परिजन प्रज्ञा अस्पताल प्रशासन पर कारवाई की मांग कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *