वाराणसी की इंडिगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट:दिल्ली-हैदराबाद से आए विमानों के यात्री फंसे, काशी में PM मोदी एयर शो देख रहे

वाराणसी की इंडिगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट:दिल्ली-हैदराबाद से आए विमानों के यात्री फंसे, काशी में PM मोदी एयर शो देख रहे

लखनऊ। वाराणसी हवाई अड्डे पर VIP मूवमेंट के कारण रविवार को इंडिगो की दो उड़ानों को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। दोनों विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर खड़े हैं और उनमें सवार यात्री अभी भी अंदर फंसे हैं। उन्हें आगे की यात्रा के लिए फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि इंडिगो की उड़ान संख्या 6E5025 दिल्ली से वाराणसी जा रही थी, जो सुबह 10:15 बजे लखनऊ उतरी। दूसरी उड़ान 6E915 हैदराबाद से वाराणसी आ रही थी, जो सुबह 10:16 बजे लखनऊ पहुंची। सूत्रों ने बताया कि यह डायवर्जन वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो के कारण हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इस एयर शो में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, तेजस और प्रचंड जैसे विभिन्न विमान हवाई करतब दिखाएंगे। दोनों विमानों का स्टेटस-

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *