ललितपुर के मोहल्ला जेलचौहरा में शनिवार शाम करीब 7 बजे 26 वर्षीय नगर पालिका कर्मचारी प्रशांत ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय वह घर में अकेला था। चचेरे भाई ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया जानकारी मिलने पर परिजन प्रशांत को फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि प्रशांत की मां अपनी बेटी की ससुराल मध्य प्रदेश गई हुई थीं। शनिवार शाम करीब 7 बजे प्रशांत के चचेरे भाई कमरे में पहुंचे तो वह रस्सी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आत्महत्या की वजहों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आत्महत्या की वजहों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

